देश

2024 के लिए विपक्ष को एकजुट करने में जुटे नीतीश कुमार, खरगे और राहुल से की मुलाकात

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated May 22, 2023, 05:41 PM IST

माना जा रहा है कि खरगे के आवास '10 राजाजी मार्ग' पर हुई इस मुलाकात में विपक्षी एकजुटता के प्रयासों को मजबूत करने और पटना में संभावित बैठक को लेकर चर्चा हुई है।

Image

विपक्षी एकजुटता की मुहिम में जुटे नीतीश कुमार (File photo)

Photo : ANI

Nitish Kumar Meets Kharge And Rahul: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विपक्षी एकजुटता में जुटे हुए हैं। इसी सिलसिले में सोमवार को उन्होंने दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की। माना जा रहा है कि खरगे के आवास '10 राजाजी मार्ग' पर हुई इस मुलाकात में विपक्षी एकजुटता के प्रयासों को मजबूत करने और पटना में संभावित बैठक को लेकर चर्चा हुई है। आने वाले दिनों में बिहार की राजधानी पटना में विपक्ष के प्रमुख नेताओं की एक बैठक हो सकती है।

विपक्षी एकजुटता का संदेश देने का प्रयास

आज की बैठक में कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल और और जनता दल (यूनाइटेड) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह मौजूद थे। इससे पहले, गत शनिवार को कर्नाटक में सिद्धरमैया और उनकी सरकार के मंत्रियों के शपथ ग्रहण समारोह में विपक्ष के कई प्रमुख नेता नजर आए थे और यहां से विपक्षी एकजुटता का संदेश देने का प्रयास किया गया था। आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पिछले कुछ महीनों से कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और जद (यू) के शीर्ष नेता नीतीश कुमार विपक्षी एकजुटता का प्रयास कर रहे हैं।

इस कोशिश के तहत खरगे कई विपक्षी नेताओं से बात और मुलाकात कर चुके हैं। दूसरी तरफ नीतीश कुमार भी कई विपक्षी नेताओं से मुलाकात कर (सभी को) एक मंच पर आने की सलाह दे चुके हैं। उनका दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल से भी मुलाकात का शेड्यूल है।

2024 चुनाव के मद्देनजर नीतीश सक्रिय

2024 चुनाव के मद्देनजर नीतीश बेहद सक्रिय हैं। पिछले दिनों ही नीतीश ने ओडिशा के सीएम नवीन पटनायक से मुलाकात की थी। नीतीश दिनों लगातार विपक्ष को एकजुट करने में जुटे हुए हैं। राहुल और खरगे से वह पहले भी मुलाकात कर चुके हैं। बिहार में बीजेपी के से गठबंधन तोड़ने के साथ ही नीतीश कुमार नई भूमिक और तेवर में नजर आ रहे हैं। आरडेजी से गठबंधन के बाद उनका पूरा ध्यान 2024 चुनाव के मद्देनजर मजबूत विपक्ष का गठन कर बीजेपी को चुनौती देने पर है। इसे कथित रूप से नीतीश कुमार की पीएम बनने की सियासी महत्वाकांक्षा से जोड़कर भी देखा जाता है।

अमित कुमार मंडल
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

आज की ताजा खबर, 24 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: NSA अजीत डोभाल जा रहे चीन, एजेंडा में बॉर्डर पर स्थिरता का मुद्दा...कार एक्सीडेंट में BJP-AAP के विधायक घायल, सरकारी अस्पताल में आग लगने से 3 शिशुओं की मौत

नागपुर के गोधनी में वॉटर प्लांट से क्लोरीन गैस का रिसाव, कई लोगों को सांस लेने में हुई तकलीफ, 40 लोग अस्पताल में भर्ती

नागपुर के गोधनी में वॉटर प्लांट से क्लोरीन गैस का रिसाव, कई लोगों को सांस लेने में हुई तकलीफ, 40 लोग अस्पताल में भर्ती

'आत्मनिर्भर भारत' की बड़ी उड़ान: 100% स्वदेशी AK-203 'शेर' राइफल बनकर तैयार; अमेठी में हुआ सफल परीक्षण, जानें- खासियतें

'आत्मनिर्भर भारत' की बड़ी उड़ान: 100% स्वदेशी AK-203 'शेर' राइफल बनकर तैयार; अमेठी में हुआ सफल परीक्षण, जानें- खासियतें

अजीत डोभाल आज चीन दौरे पर होंगे रवाना, सीमा विवाद पर होगी अहम बैठक, वांग यी से करेंगे मुलाकात

अजीत डोभाल आज चीन दौरे पर होंगे रवाना, सीमा विवाद पर होगी अहम बैठक, वांग यी से करेंगे मुलाकात

POCSO केस के दो अंडरट्रायल कैदी श्रीनगर सेंट्रल जेल से फरार, जारी हुआ लुकआउट नोटिस; इनाम घोषित

POCSO केस के दो अंडरट्रायल कैदी श्रीनगर सेंट्रल जेल से फरार, जारी हुआ लुकआउट नोटिस; इनाम घोषित