Nitin Gadkari on Brahmin reservation: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का एक बयान काफी वायरल हो रहा है। उन्होंने नागपुर में एक कार्यक्रम के दौरान बड़ा बयान देते हुए कहा, 'मैं ब्राह्मण हूं, परमेश्वर ने हम पर सबसे बड़ा उपकार यह किया कि हमें आरक्षण नहीं मिला।' अब जहां सोशल मीडिया पर यह बयान तेजी से वायरल हो रहा है।
ब्राह्मणों का महाराष्ट्र में ज्यादा महत्व नहीं
महाराष्ट्र में मराठा समेत OBC आरक्षण को लेकर सियासत गरमाई रहती है। इस बीच भाजपा के वरिष्ठ नेता ने हलबा फेडरेशन के कार्यक्रम में ब्राह्मणों को लेकर बड़ा बयान दिया। वहीं उन्होंने कहा कि ब्राह्मणों का महाराष्ट्र में ज्यादा महत्व नहीं है, लेकिन उत्तर भारत में है।
सबसे बड़ा कोई उपकार किया वो...
गडकरी ने कहा, 'मैं हमेशा मजाक में कहता हूं कि अगर परमेश्वर ने मुझ पर, जो मैं ब्राह्मण जाति का हूं.. सबसे बड़ा कोई उपकार किया होगा तो वह यही कि हमें आरक्षण नहीं दिया।'
ब्राह्मणों, यूपी-बिहार में मजबूत
महाराष्ट्र में ब्राह्मणों का महत्व नहीं है, लेकिन उत्तर प्रदेश, बिहार में ब्राह्मणों का बहुत महत्व है। जब भी मैं वहां जाता हूं तो देखता हूं कि दुबे, मिश्रा, त्रिपाठी उनका दबदबा बहुत है और वो शक्तिशाली है। जैसे यहां मराठा जाति का महत्व है वैसे ही वहां ब्राह्मण शक्तिशाली हैं। मैं उन्हें कहता हूं कि मैं जात-पात नहीं मानता। कोई भी इंसान जात, धर्म या भाषा से बड़ा नहीं होता बल्कि गुणों से बड़ा होता है।
