देश

Smart Village: स्मार्ट सिटी ही नहीं, गांव भी होने चाहिए स्मार्ट; नितिन गडकरी ने कर दिया ये बड़ा दावा

  • Agency by: भाषा
  • Updated Mar 1, 2024, 07:49 PM IST

Nitin Gadkari on Smart Village: नितिन गडकरी ने कहा है कि स्‍मार्ट शहर ही नहीं स्‍मार्ट गांव भी होने चाहिए। उन्होंने दावा किया कि 2024-25 में हम उत्तर प्रदेश में पांच लाख करोड़ रुपये का विकास कार्य पूरा करेंगे। गडकरी ने कहा कि हमने यह तय किया था कि किसान सिर्फ अन्नदाता नहीं बल्कि ऊर्जादाता बने।

Image

नितिन गडकरी, केंद्रीय मंत्री।

Photo : PTI

Uttar Pradesh: केंद्रीय परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने शुक्रवार को कहा कि स्मार्ट सिटी ही नहीं बल्कि गांव भी स्मार्ट होने चाहिए। गडकरी ने जौनपुर जिले में बीआरपी इंटर कॉलेज में आयोजित एक समारोह में 10 हजार करोड़ रुपये की लागत की 19 परियोजनाओं का शिलान्यास करते हुए जोर देकर कहा कि स्मार्ट शहर की तर्ज पर स्मार्ट गांव भी बनाये जाने चाहिए।

गडकरी बोले- किसान कर्ज मुक्त होना चाहिए

उन्होंने कहा कि परिवहन मंत्री होने के नाते हमने यह तय किया था कि किसान सिर्फ अन्नदाता नहीं बल्कि ऊर्जादाता बने। गडकरी ने कहा कि किसान कर्ज मुक्त होना चाहिए और उनको फसलों का उचित मूल्य मिलना चाहिए। उन्‍होंने कहा कि 2014 में नरेन्द्र मोदी जब प्रधानमंत्री बने थे उस समय उत्तर प्रदेश में राष्ट्रीय राजमार्गों की लंबाई 7,343 किलोमीटर थी, जो 2024 में बढ़कर 13 हजार किलोमीटर हो गयी है।

विकास का आधार है कनेक्टिविटी- केंद्रीय मंत्री

नितिन गडकरी ने दावा किया कि 2024-25 में हम उत्तर प्रदेश में पांच लाख करोड़ रुपये का विकास कार्य पूरा करेंगे। इस अवसर पर प्रदेश के परिवहन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह, प्रदेश के खेल एवं युवा कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, राज्यसभा सदस्य सीमा द्विवेदी सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

वहीं मिर्जापुर में गडकरी ने 1708.62 करोड़ की लागत से 15 किलोमीटर लंबे बाईपास एवं गंगा नदी सेतु और पहुंच मार्ग का शिलान्‍यास किया। इससे पहले केंद्रीय मंत्री ने यहां एक पॉलिटेक्निक कॉलेज में एक जनसभा को भी संबोधित करते हुए अपने विभाग द्वारा किए गए कार्यों का जिक्र किया और कहा कि 'कनेक्टिविटी' विकास का आधार है और किसी भी देश के विकास में इसका बहुत महत्वपूर्ण योगदान होता है।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

अगर पुलिस मुझ पर हमला करती है तो क्या मैं रसगुल्ला फेकूंगा? मैं भी हमला करूंगा, हुमायूं कबीर के तीखे बोल

अगर पुलिस मुझ पर हमला करती है तो क्या मैं रसगुल्ला फेकूंगा? मैं भी हमला करूंगा, हुमायूं कबीर के तीखे बोल

पटियाला हाउस कोर्ट का बड़ा फैसला, 'वोट चोरी' प्रदर्शन के दौरान गिरफ्तार 17 स्वतंत्र पत्रकारों और छात्रों को मिली जमानत, 4 महिलाएं तुरंत रिहा

पटियाला हाउस कोर्ट का बड़ा फैसला, 'वोट चोरी' प्रदर्शन के दौरान गिरफ्तार 17 स्वतंत्र पत्रकारों और छात्रों को मिली जमानत, 4 महिलाएं तुरंत रिहा

ACP विवेक भगत को नहीं मिला एडिशनल DCP का चार्ज, महिला पत्रकारों से कथित दुर्व्यवहार के आरोपों के बीच बड़ा फैसला, दिल्ली सरकार ने बदला आदेश

ACP विवेक भगत को नहीं मिला एडिशनल DCP का चार्ज, महिला पत्रकारों से कथित दुर्व्यवहार के आरोपों के बीच बड़ा फैसला, दिल्ली सरकार ने बदला आदेश

5 विधानसभा और एक लोकसभा सीट पर आज उपचुनाव, नंदीग्राम में महासंग्राम, जानिए कहां-कहां हैं अहम मुकाबले

5 विधानसभा और एक लोकसभा सीट पर आज उपचुनाव, नंदीग्राम में महासंग्राम, जानिए कहां-कहां हैं अहम मुकाबले

UP में राज्यसभा चुनाव में सपा का बड़ा दांव, तीसरा उम्मीदवार उतारेगी पार्टी, 10 सीटों पर मुकाबला दिलचस्प, 16 को वोटिंग

UP में राज्यसभा चुनाव में सपा का बड़ा दांव, तीसरा उम्मीदवार उतारेगी पार्टी, 10 सीटों पर मुकाबला दिलचस्प, 16 को वोटिंग