देश

बिहार सरकार में मंत्री बनेंगे नीतीश कुमार के बेटे निशांत; कल गांधी मैदान में लेंगे शपथ

Nitish Kumar: निशांत कुमार बिहार सरकार में जिम्मेदारी लेने जा रहे हैं। कल वे मंत्री पद की शपथ लेंगे।

Image

निशांत कुमार बनने जा रहे मंत्री।

Nishant Kumar minister news: बिहार की राजनीति से बड़ी खबर सामने आई है। पूर्व सीएम नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार आखिरकार मंत्री बनने के लिए मान गए हैं। वे कल गांधी मैदान में होने वाले समारोह में शपथ ग्रहण करेंगे। हालांकि अभी यह साफ नहीं है कि उन्हें कौन सा पद दिया जाएगा। टाईम्स नाऊ नवभारत ने पहले ही यह खबर दी थी कि वे मंत्री बन सकते हैं, अब उस पर मुहर भी लग गई है।

इससे पहले, खबर आई थी कि उनको मंत्री बनाने को को लेकर नीतीश कुमार के आवास पर अहम बैठक चल रही है। इसमें ललन सिंह और संजय झा मौजूद थे। इस बैठक के बाद ही खबर आई है कि निशांत मंत्री बनने के लिए मान गए हैं। इसे बिहार की राजनीति में एक बड़े बदलाव के तौर पर देखा जा रहा है।

निशांत के मंत्री बनने पर बहुत खुश हुए अनंत सिंह

वहीं, निशांत कुमार के मंत्री बनने के फैसले पर मोकामा से बाहुबली सांसद और छोटे सरकार कहे जाने वाले अनंत सिंह ने खुशी जाहिर की है। उन्होंने कहा कि निशांत के फैसले से मैं बहुत खुश हूं। नीतीश कुमार के रास्ते पर चलकर निशांत खूब काम करेंगे। वहीं, जब उनसे पूछा गया कि क्या यह परिवारवाद नहीं है तो उन्होंने कहा कि परिवारवाद वह चीज होता है जब एक ही परिवार से 10 आदमी विधायक-मंत्री बने, उसे परिवारवाद कहा जाता है

तेजस्वी की भी आई प्रतिक्रिया

वहीं, निशांत के मंत्री बनने की चर्चाओं पर तेजस्वी यादव ने भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि “कोई बने, क्या फर्क पड़ता है, लेकिन अब हम लोगों पर परिवारवाद का आरोप नहीं लगेगा।” तेजस्वी ने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि पिछले सात महीनों में बिहार में स्थिर सरकार का अभाव रहा है। उन्होंने दावा किया कि हमने पिछले 7 महीने में यहां दो-दो मुख्यमंत्री देख लिए, खजाना खाली है और कोई ठोस काम नहीं हो रहा। ये लोग काम करने नहीं आए हैं।

Shiv Shukla
शिव शुक्लाauthor

शिव शुक्ला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में कार्यरत एक अनुभवी न्यूज राइटर हैं। छह वर्षों के पेशेवर अनुभव के साथ वे डिजिटल पत्रकारिता में तेज, सटीक और प्रभावी कंटेंट तैयार करने के लिए पहचाने जाते हैं। वह राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों, राजनीतिक घटनाक्रमों और गहन विश्लेषण पर विशेष पकड़ रखते हैं। ब्रेकिंग न्यूज कवरेज, लाइव ब्लॉग, एक्सप्लेनर और एनालिसिस आर्टिकल तैयार करने में उन्हें विशेषज्ञता हासिल है। शिव शुक्ला 8,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित कर चुके हैं। मजबूत न्यूज सेंस, विश्लेषण क्षमता और स्पष्ट लेखन शैली उनकी खासियत है। उन्हें नए स्थानों की यात्रा करना और किताबें पढ़ने का शौक है, जो उनकी लेखन शैली एवं दृष्टिकोण को और समृद्ध बनाता है।

और पढ़ें
End of Article