20 उम्मीदवारों ने कुल 25 नामांकन दाखिल किए
निर्वाचन आयोग ने टीएमसी उम्मीदवार अनवर सहित सात नामांकन खारिज कर दिये। उपचुनाव के लिए 20 उम्मीदवारों ने कुल 25 नामांकन दाखिल किए थे। इससे पहले दिन में अनवर ने कहा था कि तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार के रूप में उनका नामांकन लंबित रखा गया है, क्योंकि उनकी पार्टी केरल में पंजीकृत नहीं है। उन्होंने यह भी कहा था कि उनकी पार्टी की राष्ट्रीय समिति की ओर से उन्हें चुनाव चिह्न आवंटित करने के लिए एक पत्र राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा स्पष्टीकरण के लिए चुनाव आयोग को भेजा गया है।
टीएमसी त्रिपुरा और असम में पंजीकृत नहीं
अनवर ने कहा कि भले ही टीएमसी त्रिपुरा और असम में पंजीकृत नहीं है, लेकिन उसके उम्मीदवारों को वहां पार्टी द्वारा भेजे गए पत्र के आधार पर पार्टी का चुनाव चिह्न आवंटित किया गया था। नाम वापस लेने की अंतिम तिथि 5 जून को अपराह्न 3 बजे है और उसके बाद चुनाव चिह्न आवंटित किए जाएंगे। 19 जून को मतदान होगा और 23 जून को नतीजे घोषित किए जाएंगे।
(इनपुट-भाषा)
