देश

NIA की बंगाल में छापेमारी, नाबालिग बांग्लादेशी लड़की की तस्करी में शामिल 2 लोगों को किया गिरफ्तार

बांग्लादेशी लड़की को रोजगार के बहाने अवैध रूप से भारत में तस्करी करके लाया गया और उसका शोषण किया गया। तलाशी अभियान के दौरान भारी मात्रा में भारतीय, बांग्लादेशी और अन्य विदेशी मुद्राओं के अलावा कई आपत्तिजनक दस्तावेज भी जब्त किए गए।

Image

NIA की बांग्लादेशी लड़कियों की तस्करी मामले में कार्रवाई। प्रतीकात्मक Photo-PTI

NIA Raids in Kolkata: राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने पश्चिम बंगाल के कोलकाता और बनगांव में पांच स्थानों पर छापेमारी की और एक नाबालिग बांग्लादेशी लड़की की तस्करी में संलिप्तता के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया। अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तार किए गए दोनों व्यक्ति, आमिर अली शेख और अमल कृष्ण मंडल पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के रहने वाले हैं।

रोजगार का बहाना और शोषण

NIA के एक बयान में कहा गया है कि पीड़िता को रोजगार के बहाने अवैध रूप से भारत में तस्करी करके लाया गया और उसका शोषण किया गया। इसमें कहा गया है कि शनिवार को तलाशी अभियान के दौरान भारी मात्रा में भारतीय, बांग्लादेशी और अन्य विदेशी मुद्राओं के अलावा कई आपत्तिजनक दस्तावेज भी जब्त किए गए।

बताया गया कि नवीनतम गिरफ्तारियों और जब्ती के साथ NIA ने सीमा पार से बांग्लादेशी लड़कियों की भारत में तस्करी करने वाले मानव तस्करी नेटवर्क को ध्वस्त करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है।

Nitin Arora
नितिन अरोड़ाauthor

नितिन अरोड़ा टाइम्स नाउ नवभारत में न्यूज डेस्क पर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। मीडिया में उनका 6 वर्षों का अनुभव है। वह राजनीति, देश–विदेश की बड़ी घटनाओं और समसामयिक मुद्दों को गहराई से समझकर उन्हें सटीक और सरल भाषा में प्रस्तुत करने में माहिर हैं। उन्होंने अपने करियर में लगातार करंट अफेयर्स, पॉलिटिकल डेवलपमेंट्स, डिप्लोमैटिक घटनाएं और डिफेंस सेक्टर से जुड़े विषयों पर प्रभावशाली कॉन्टेंट तैयार किया है और अबतक 6 हजार से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। विभिन्न टॉपिक्स पर एक्सप्लेनेर, डेटा-आधारित रिपोर्ट्स और विश्लेषणात्मक कॉपी लिखने में उनकी मजबूत पकड़ है।

और पढ़ें
End of Article