देश

NIA का आतंक पर ताबड़तोड़ वार, 19 जगहों पर छापा मार ISIS के 8 आतंकियों को किया गिरफ्तार

  • Edited by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Dec 18, 2023, 08:51 PM IST

एनआईए ने आतंकी समूह इस्लामिक स्टेट ऑफ इराक एंड सीरिया के खिलाफ सुबह-सुबह कार्रवाई करते हुए कर्नाटक में बेल्लारी और बेंगलुरु, महाराष्ट्र में अमरावती, मुंबई और पुणे, झारखंड में जमशेदपुर और बोकारो के अलावा दिल्ली में 19 ठिकानों पर छापेमारी की।

Image

ISIS के आठ आतंकवादियों को NIA ने किया गिरफ्तार

Photo : PTI

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने सोमवार को देशभर में कई स्थानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी करके आईएसआईएस के कई आतंकियों को धर दबोचा है। NIA ने ये छापे देश के तीन राज्यों के 19 स्थानों पर मारे गए हैं।

कहां-कहां मारे छापे

एनआईए ने आतंकी समूह इस्लामिक स्टेट ऑफ इराक एंड सीरिया के खिलाफ सुबह-सुबह कार्रवाई करते हुए कर्नाटक में बेल्लारी और बेंगलुरु, महाराष्ट्र में अमरावती, मुंबई और पुणे, झारखंड में जमशेदपुर और बोकारो के अलावा दिल्ली में 19 ठिकानों पर छापेमारी की। इससे आरोपियों द्वारा आतंकी कृत्यों,आईईडी विस्फोटों को अंजाम देने की योजना को विफल कर दिया गया।

कौन-कौन गिरफ्तार

अधिकारी ने कहा कि मॉड्यूल प्रमुख मिनाज को सैयद समीर के साथ बेल्लारी से गिरफ्तार किया गया, जबकि मुंबई से अनस इकबाल शेख को, बेंगलुरु से मोहम्मद मुनीरुद्दीन, सैयद समीउल्लाह उर्फ सामी और मोहम्मद मुजम्मिल को गिरफ्तार किया गया। दिल्ली से शायान रहमान उर्फ हुसैन और जमशेदपुर से मोहम्मद शहबाज उर्फ जुल्फिकार उर्फ गुड्डू को गिरफ्तार किया गया। एनआईए के एक प्रवक्ता ने कहा- छापेमारी के दौरान गिरफ्तार किए गए आईएसआईएस के आठ एजेंट प्रतिबंधित संगठन आईएसआईएस के आतंक और आतंकवाद से संबंधित कृत्यों और गतिविधियों को सक्रिय रूप से बढ़ावा देने में शामिल थे। ये लोग मिनाज उर्फ मोहम्मद सुलेमान के नेतृत्व में काम कर रहे थे।

क्या-क्या मिला

अधिकारी ने कहा कि छापेमारी में सल्फर, पोटैशियम नाइट्रेट, चारकोल, बारूद, चीनी और इथेनॉल जैसी विस्फोटक सामग्री के अलावा तेज धार वाले हथियार, स्मार्टफोन और अन्य डिजिटल उपकरणों के साथ-साथ बेहिसाबी नकदी और कुछ दस्तावेज भी बरामद किए गए। एनआईए प्रवक्ता ने कहा कि प्रारंभिक जांच के अनुसार आरोपियों ने आईईडी बनाने के लिए विस्फोटकों का उपयोग करने की योजना बनाई थी, जिसका इस्तेमाल आतंकवादी कृत्यों को अंजाम देने के लिए किया जाना था।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article