देश

गजब है! बिहार में बच्चों के खिलौने भी नहीं छोड़े, 'टेडी बियर' में रखकर शराब की तस्करी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 13, 2023, 07:02 PM IST

liquor in teddy bears:बिहार के छपरा में अंग्रेजी शराब बरामद की गई है इस बार तस्करी के लिए जो तरीका निकाला है वो हैरान करने वाला है।

Image

शराब तस्करी के लिए जो तरीका निकाला है वो हैरान करने वाला है

Chapra Bihar Liquor Smuggling: बिहार में यूं तो शराबबंदी लागू है लेकिन शराब के तस्कर कहां बाज आने वाले वो भी शराब की तस्करी (Bihar Liquor Smuggling) के नए-नए तरीके इजाद कर रहे हैं, ताजा मामला बिहार के छपरा से आया है जहां एक शख्स ने बच्चे के खिलौने टेडी बियर (Liquor in Teddy Bears) में ही शराब रख दी और उसे तस्करी कर ले जा रहा था।

इस बार तस्करी के लिए माफियाओं ने एक नया रास्ता आजमाया लेकिन वो खुद को बचा नहीं पाए, बच्चों के खिलौने टेडी बियर के अंदर ले जा रही अंग्रेजी शराब के साथ एक शख्स को गिरफ्तार किया गया है।

शराब तस्करी के मामले

गौर हो कि इससे पहले भी बिहार में कभी एम्बुलेंस में छिपाकर तो कभी किसी गाड़ी में तहखाना बनाकर और भी तरीकों से शराब तस्करी के मामले सामने आते रहे हैं।

टेडी बेयर का वजन सामान्य से ज्यादा

बताते हैं कि उत्तर प्रदेश की तरफ से एक ऑटो छपरा आ रहा था जब उत्पाद विभाग ने ऑटो को देखकर उसको रुकवाया और जांच किया तो उसमें एक टेडी बेयर मिला लेकिन इसका वजन सामान्य से ज्यादा दिखा तो उन्हें शक हुआ और फिर इस टेडी बियर की जांच की गई तो मामला खुलकर सामने आया कि उसके अंदर शराब की तस्करी की जा रही थी।

अंदर से 21 टेट्रा पैक शराब और 12 बियर की कैन

तलाशी में उसके अंदर से 21 टेट्रा पैक शराब और 12 बियर की कैन बरामद हुई, इसको लेकर शख्स को गिरफ्तार कर लिया गया है और बच्चे को उसके अभिभावक को बुलाकर उनके सुपुर्द कर दिया

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article