देश

NEET Paper Row: CBI के रडार पर हजारीबाग के ओएसिस स्कूल का प्रिंसिपल, हो रही गंभीर पूछताछ?-Video

NEET Paper Row CBI Investigation News:नीट पेपर लीक मामले की तह तक पहुंचने और आरोपियों को अपने फंदे में लेने के लिए सीबीआई की कार्रवाई जोरों पर है, हजारीबाग में आरोपी प्रिंसिपल अहसानुल हक से लगातार दूसरे दिन पूछताछ हुई।

KEY HIGHLIGHTS
  • सीबीआई के रडार पर हजारीबाग के ओएसिस स्कूल का प्रिंसिपल क्यों?
  • क्यों 24 घंटे से ज्यादा CBI प्रिंसिपल से पूछताछ कर रही है?
  • क्यों CBI प्रिंसिपल को दूसरी बार स्कूल में साथ लेकर पहुंची?

NEET Paper Row CBI Investigation: नीट पेपर लीक मामले में गुरुवार को सीबीआई ने पटना से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया तो हजारीबाग में आरोपी प्रिंसिपल से लगातार दूसरे दिन पूछताछ हुई। परीक्षा के पेपर लीक होने से लेकर अब तक कई बड़े खुलासे हो चुके हैं बताते हैं कि इस मामले में सीबीआई की टीम जांच के सिलसिले में हजारीबाग ओएसिस स्कूल के प्रिंसिपल अहसानुल हक को अपने साथ ले गई।

सीबीआई सूत्रों के मुताबिक ओएसिस पब्लिक स्कूल के प्रिंसिपल एहसान उल हक हज़ारीबाग़ के सिटी कोआर्डिनेट भी है। 3 मई को जब NEET पेपर ट्रांसपोर्ट की गाड़ी से हज़ारीबाग पहुंचे और फिर SBI बैंक पहुँचे थे, उसी बैंक से 5 मई को प्रिंसिपल अहसान उल हक ने अपने स्टाफ के साथ क्वेश्चन पेपर अपने स्कूल और बाकी के 4 स्कूल में भेजे थे।

4 मई की रात हजारीबाग़ सेंटर को अलॉट हुआ पेपर पटना पहुचा था बिहार EOU की जांच में खुलासा हुआ था की हज़ारीबाग के सेंटर को अलॉट हुआ बुकलेट नंबर 6136488 4 मई की रात पटना पहुंच गया था और 4 मई को पटना लर्न प्ले स्कूल में 20 से 25 बच्चों को आंसर रटवाया गया।

CBI ने SBI बैंक से 3 मई और 4 मई के CCTV टाइम लाइन को भी खंगाला है, CCTV के आधार पर भी CBI प्रिंसिपल से पूछताछ कर रही है उधर गुजरात के पंचमहल स्थित दो स्कूलों में उसने रेड भी डाला। जांच एजेंसी पेपर लीक मामले के मास्टरमाइंड संजीव मुखिया के बारे में जानकारी जुटा रही है। सूत्रों की मानें तो जांच एजेंसी संजीव के बारे में पता लगाने के बेहद करीब पहुंच चुकी है।

Abhishek Raj
अभिषेक राजauthor

मैं अभिषेक राज वर्तमान में टाइम्स नाउ नवभारत में सीनियर रिपोर्टर के पद पर कार्यरत हूँ, मैं टाइम्स नाउ नवभारत के लिए national crime इंवेस्टिगेशन और स्पेशल स्टोरी का काम देखता हूं। इससे पहले मैं ZEE न्यूज़ में crime और इन्वेस्टीगेशन विभाग में रिपोर्टर के पद पर तैनात था. मैंने ऑपरेशन मुख्यमंत्री, ऑपरेशन धर्ममंत्रण के स्लीपर सेल, ऑपरेशन किसान आंदोलन जीवी, श्रद्धा मर्डर केस, तुनिषा शर्मा आत्महत्या केस, हिमाचल बाढ़ त्रासदी, एल्विश यादव केस आदि जैसी कई स्टोरीज़ की हैं।

और पढ़ें
End of Article