NEET Paper Leak Case:: बिहार सरकार ने NEET-UG में अनियमितताओं के आरोपों की जांच CBI को हैंडओवर कर दी है। सीबीआई सूत्रों के मुताबिक लोकल पुलिस की जांच में अभी तक कुछ महत्वपूर्ण जानकारी सामने आई है। जानकारी के अनुसार, बिहार सरकार ने नोटिफिकेशन जारी करके जांच सीबीआई को हैंडओवर की है। अभी तक कि जांच में जो महत्वपूर्ण चीजे सामने आई है वो इस प्रकार से है:
- पूरे पेपर लीक कांड को एक संगठित तरीके से अंजाम दिया गया था।
- पेपर करीब 48 घंटे पहले लीक हुआ और जिन केंडिडेट ने पैसा दिया उन्हें एक रात पहले ही मुहैया करवाया गया था।
- यही वजह है कि पेपर लीक पेन इंडिया नहीं हो पाया था।
- आरोपी इतने शातिर थे कि उन्होंने कैंडिडेट्स को लीक क्वेश्चन पेपर का लिमिटेड एक्सेस दिया था।
- कुछ कैंडिडेट्स ने कम पैसे दिए तो उन्हें भी लीक क्वेश्चन पेपर का थोड़ा हिस्सा पैसे के हिसाब से मुहैया करवाया गया था।
- अभी तक क्वेश्चन पेपर के बॉक्स में किसी भी तरह की छेड़छाड़ का कोई सुराग नहीं मिला है।
- जिन बैंक के लॉकर के क्वेश्चन पेपर रखा गया, जिन कूरियर कंपनियों ने बैंक तक और वहां से सेंटर भेजा सभी के बयान दर्ज होंगे और उनके रूट की मैपिंग होगी।
- जांच एजेंसी को शक है कि पेपर लीक उस वक़्त हुआ जब इन्हें बैंक के लॉकर तक भेजा जा रहा था।
- जो जला हुआ क्वेश्चन पेपर बरामद हुआ उसे
NTA के रेफेरेंस क्वेश्चन पेपर CFSL में मैच किया जा रहा है।
