देश

NEET Paper Leak: पुलिस को मिली अहम जानकारी, मास्टरमाइंड संजीव मुखिया ने नेपाल में ले रखी है शरण

बता दें कि संजीव मुखिया इस पूरे पेपर लीक मामले का बिहार में किंगपिन है। उसकी तलाश में पुलिस लगातार लगी हुई है। इस मामले में अब तक कई गिरफ्तारियां हो चुकी हैं।

Image

NEET पेपर लीक मामला

NEET-UG Paper Leak: नीट-यूजी (NEET-UG) पेपर लीक मामले में मास्टरमाइंड संजीव मुखिया अब तक पुलिस की गिरफ्त से दूर है। पुलिस सूत्रों से अहम जानकारी मिली है कि संजीव मुखिया ने पुलिस की गिरफ्त से बचने के लिए नेपाल में शरण ले रखी है। मामले की जांच कर रही सीबीआई (CBI) को भी इस बात की जानकारी मिली है। सीबीआई अपने स्तर से इसकी जांच करने में जुटी है। बता दें कि संजीव मुखिया इस पूरे पेपर लीक मामले का बिहार में किंगपिन है। उसकी तलाश में पुलिस लगातार लगी हुई है।

जांच में जुटी सीबीआई

नीट पेपर लीक मामले में सीबीआई जांच तेज कर दी है। जांच एजेंसी ने पांच मई को आयोजित मेडिकल प्रवेश परीक्षा ‘नीट-यूजी’के आयोजन में अनियमितताओं के संबंध में एक प्राथमिकी दर्ज की थी। जांच के सिलसिले में सीबीआई गुजरात और बिहार भी पहुंची थी। देश में अलग-अलग कई राज्यो में मौजूद सीबीआई ब्रांच जांच में जुटी हैं। करीब 24 लाख छात्रों ने मेडिकल प्रवेश परीक्षा दी थी।

कई राज्यों में फैले तार

नीट (यूजी) पेपर लीक मामले के तार झारखंड के हजारीबाग, रांची और देवघर से भी जुड़ गए हैं। बिहार पुलिस के इकोनॉमिक ऑफेंस विंग (ईओयू) ने 22 जून को देवघर शहर से इस मामले में छह लोगों को हिरासत में लिया। ये सभी बिहार के नालंदा के रहने वाले हैं, जो देवघर में किराए के मकान में छिपकर रह रहे थे। इसके अलावा बिहार से लेकर गुजरात और महाराष्ट्र तक पूरा जाल फैला हुआ है जिसकी जांच सीबीआई कर रही है।

Amit Mandal
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article