देश

शरद पवार को सब पता था? सुप्रिया सुले के सामने ही लिखी गई थी बगावत की कहानी! जानिए NCP के टूट की इनसाइड स्टोरी

  • Produced by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 2, 2023, 11:40 PM IST

एनसीपी में टूट के बाद सवाल ये उठ रहा है कि राजनीति के इतने माहिर खिलाड़ी शरद पवार को इस बगावत की क्या सच में भनक नहीं थी? कहीं शरद पवार का सारी चीजों की जानकारी तो नहीं थी?

महाराष्ट्र (Maharashtra) की राजनीति में रविवार को बड़ा उलट फेर हुआ। एनसीपी (NCP) के वो सभी नेता जो कभी शरद पवार (Sharad Pawar) के खास थे, उन्होंने अचानक से पाला बदला और एनडीए में शामिल हो गए, अजीत पवार डिप्टी सीएम तो 8 अन्य मंत्री बन गए। इस बगावत के बाद शरद पवार सामने आए और उन्होंने कहा कि यह गुगली नहीं डकैती है। पार्टी लाइन का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

क्या साहेब को सब पता था?

एनसीपी में टूट के बाद सवाल ये उठ रहा है कि राजनीति के इतने माहिर खिलाड़ी शरद पवार को इस बगावत की क्या सच में भनक नहीं थी? कहीं शरद पवार का सारी चीजों की जानकारी तो नहीं थी, क्योंकि रविवार को हुए बागियों की एक मीटिंग में शरद पवार की बेटी सुप्रिया सुले मौजूद थीं। हालांकि वो कुछ देर बाद इस मीटिंग से चली गईं थीं।

क्यों उठ रहे हैं सवाल

इस बगावत में वो प्रफुल्ल पटेल भी साथ थे, जिनकी अजित पवार से अनबन थी और वो शरद पवार के खास बने हुए थे। हाल ही में शरद पवार ने सुप्रिया सुले के साथ-साथ प्रफुल्ल पटेल का कद बढ़ाया था, जिससे अजित नाराज भी बताए जा रहे थे। साथ ही वो छगन भुजबल भी बागियों के साथ थे, जो शरद पवार के खास थे। मतलब भतीजा तो गया ही साथ ही वो नेता भी गए जिनपर शरद पवार को सबसे ज्यादा भरोसा था।

बागियों का पार्टी पर दावा

अजित पवार समेत सभी बागियों ने एक सुर में दावा किया है कि वो एनसीपी से अलग नहीं हुए हैं, पार्टी उन्हीं के पास है और एनसीपी ने ही सरकार को समर्थन दिया है। शरद पवार उनके वरिष्ठ नेता है, उनके बयानों पर वो टिप्पणी नहीं करेंगे।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article