देश

Naxalite Killed In Encounter: हजारीबाग में सुरक्षाबलों ने तीन नक्सलियों को किया ढेर, 1 करोड़ का इनामी नक्सली सहदेव सोरेन भी मारा गया

Naxalite Killed In Encounter: हजारीबाग जिले के गोरहर थाना क्षेत्र के पनतीतरी जंगल में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में बड़ी सफलता मिली। इस एनकाउंटर में भाकपा (माओवादी) का एक करोड़ का इनामी सेंट्रल कमेटी सदस्य सहदेव सोरेन उर्फ प्रवेश मारा गया। उसके साथ 25 लाख का इनामी सैक सदस्य रघुनाथ हेंब्रम उर्फ चंचल और 10 लाख का इनामी जोनल कमांडर बिरसेन गंझू भी ढेर हुए। मौके से तीनों के शव और तीन एके-47 बरामद किए गए।

Image

हजारीबाग जिले के गोरहर थाना क्षेत्र के पनतीतरी जंगल में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में बड़ी सफलता मिली।(फोटो सोर्स: PTI)

Photo : PTI

Naxalite Killed In Encounter: सेंट्रल कमेटी सदस्य एक करोड़ का इनामी सहदेव सोरेन उर्फ प्रवेश, सैक सदस्य 25 लाख का इनामी रघुनाथ हेंब्रम उर्फ चंचल और दस लाख का इनामी जोनल कमांडर बिरसेन गंझू इनकाउंटर में मारा गया। सर्च अभियान में तीनों नक्सलियों के शव बरामद कर लिए गए है। साथ ही मौके से तीन एके-47 भी बरामद किए गए हैं। हजारीबाग जिले में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने मुठभेड़ में एक करोड़ इनामी सेंट्रल कमिटी सदस्य सहदेव सोरेन समेत तीन नक्सलियों को मार गिराया है।

पनतीतरी के जंगली इलाके में हुई मुठभेड़

यह मुठभेड़ की घटना जिले के गोरहर थाना क्षेत्र के पनतीतरी के जंगली इलाके में हुई है। यह क्षेत्र बोकारो और गिरिडीह जिलों की सीमा से सटा हुआ है। यह मुठभेड़ कोबरा और गिरिडीह व हजारीबाग पुलिस की संयुक्त टीम के साथ भाकपा माओवादी के एक करोड़ इनामी नक्सली सहदेव सोरेन के दस्ते के बीच हुई।

सुरक्षाबलों को मिले तीन शव

मुठभेड़ के बाद चलाए गए सघन तलाशी अभियान में सुरक्षाबलों को तीन शव मिले हैं, जिनमें एक करोड़ के इनामी नक्सली कमांडर सहदेव सोरेन के रूप में हुई है। अन्य दो सैक सदस्य 25 लाख का इनामी रघुनाथ हेंब्रम उर्फ चंचल और दस लाख का इनामी जोनल कमांडर बिरसेन गंझू के रूप में हुई है।

सुरक्षा बल अभी भी इलाके में तलाशी अभियान चला रहे हैं. माना जा रहा है कि मुठभेड़ में कुछ अन्य नक्सली भी घायल हुए होंगे। इस कार्रवाई को झारखंड पुलिस और केंद्रीय सुरक्षाबलों की एक बड़ी कामयाबी माना जा रहा है, क्योंकि सहदेव सोरेन कई बड़े घटनाओं में शामिल रहा था और लंबे समय से पुलिस को उसकी तलाश थी, कुछ महीने पहले ही झारखंड पुलिस ने उसके ऊपर एक करोड़ रूपया का इनाम घोषित किया था. सुरक्षाबलों का यह अभियान अभी भी जारी है।

Piyush Kumar
पीयूष कुमारauthor

पीयूष कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर Senior Copy Editor के रूप में कार्यरत हैं। देश-दुनिया की हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है और इन घटनाओं को सटीक, सरल और असरदार अंदाज में खबरों की भाषा देना उनकी सबसे बड़ी ताकत है। ब्रेकिंग न्यूज की रफ्तार हो या किसी जटिल मुद्दे को आसान बनाकर समझाने वाले एक्सप्लेनर—पीयूष दोनों में बराबर दक्षता रखते हैं। न्यूज जजमेंट, फैक्ट-बेस्ड राइटिंग और एंड-टू-एंड कॉपी प्रोडक्शन पर इनकी पकड़ मजबूत है और अबतक 4,000 से अधिक स्टोरी लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article