देश

Times Now Survey: भ्रष्टाचार पर CBI और ED एक्शन पर सरकार के पक्ष में जनता का मूड, 49% लोगों ने बताया- शानदार काम

  • Produced by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलEdited by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Apr 22, 2023, 09:02 AM IST

Times Now Survey: टाइम्स नाउ नवभारत और ​ ईटीजी रिसर्च के सर्वे में इस मामले को लेकर जो बात सामने आई है, वो बेहद ही चौंका देने वाली है। विपक्ष को जनता के जवाबों से तगड़ा झटका लगने वाला है। टाइम्स नाउ नवभारत और ईटीजी रिसर्च के सर्वे में 49 प्रतिशत लोगों ने सीबीआई-ईडी के एक्शन को शानदार काम माना है।

Image

Times Now Survey: भ्रष्टाचार पर CBI और ED एक्शन पर सरकार के पक्ष में जनता का मूड, 49% लोगों ने बताया- शानदार काम

Times Now Survey: सीबीआई और ईडी की कार्रवाई को लेकर विपक्ष मुद्दा बनाता रहा है। विपक्ष आरोप लगाता रहा है कि सीबीआई और ईडी जैसी जांच एजेंसियां स्वतंत्र नहीं है, यह सरकार के दवाब में काम कर रही है। लेकिन सर्वे में जनता क्या सोचती है, आइए इसे जानते हैं...

क्या कहा लोगों ने

टाइम्स नाउ नवभारत और ईटीजी रिसर्च के सर्वे में इस मामले को लेकर जो बात सामने आई है, वो बेहद ही चौंका देने वाली है। विपक्ष को जनता के जवाबों से तगड़ा झटका लगने वाला है। टाइम्स नाउ नवभारत और ईटीजी रिसर्च के सर्वे में 49 प्रतिशत लोगों ने सीबीआई-ईडी के एक्शन को शानदार काम माना है। लोगों के मूड के आधार अगर आज चुनाव हुए तो बीजेपी आसानी से तीसरी बार सरकार बनाती नजर आ रही है।

पार्टी/ गठबंधनसीटों की संख्या
बीजेपी गठबंधन292-338
कांग्रेस गठबंधन106-144
टीएमसी गठजोड़20-22
वाईएसआर24-25
बीजेडी11-13
अन्य50 से 80

पिछली सरकारों पर लोगों की राय

इस सर्वे के दौरान 49 प्रतिशत लोगों ने माना की सीबीआई और ईडी का काम शानदार रहा है। वहीं 17 प्रतिशत लोगों ने माना कि करप्शन के मुद्दे पर पहले की सरकारें सोई रहीं हैं। 13 प्रतिशत लोगों ने माना कि देश का पैसा वापस आ रहा है। वहीं 21 प्रतिशत लोग बाकी तीनों सवालों से सहमत दिखे।

विपक्ष के आरोपों पर क्या बोली जनता

वहीं इस सर्वे के दौरान जब करप्शन पर एक्शन को लेकर हो रही राजनीति को लोग कैसे देखते हैं?- ये सवाल जब पूछा गया तो इसका जवाब भी विपक्ष के खिलाफ ही दिखा। 30 प्रतिशत लोगों ने माना कि यह बिना मतलब की राजनीति है। वहीं 32 प्रतिशत लोगों ने माना कि भ्रष्टाचारी बिलबिला रहे हैं। 14 प्रतिशत लोगों ने माना कि राजनीतिक दबाव की कोशिश है। वहीं 24 प्रतिशत लोगों का कहना था कि वो इस मामले पर कुछ नहीं कह सकते हैं।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article