देश

'केरल स्टोरी' को राष्ट्रीय पुरस्कार दिए जाने पर भड़के कांग्रेस के वेणुगोपाल, बताया बीजेपी की नफरत का उदाहरण

कांग्रेस महासचिव वेणुगोपाल ने कहा, यह फिल्म कूड़ेदान में फेंक दिए जाने लायक है और यह एक घटिया एजेंडा फैलाती है और मेरे खूबसूरत राज्य केरल को बदनाम करती है।

Image

केसी वेणुगोपाल का बीजेपी पर निशाना (PTI)

KC Venugopal: कांग्रेस नेता के. सी. वेणुगोपाल ने शुक्रवार को कहा कि फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ को राष्ट्रीय पुरस्कार मिलना इस बात का एक उदाहरण है कि भारतीय जनता पार्टी किस तरह नफरत को प्रायोजित करती है और बढ़ावा देती है। पार्टी महासचिव ने कहा, यह फिल्म कूड़ेदान में फेंक दिए जाने लायक है और यह एक घटिया एजेंडा फैलाती है और मेरे खूबसूरत राज्य केरल को बदनाम करती है।

कहा- केरल इस अपमान को कभी बर्दाश्त नहीं करेगा

केरल के अलप्पुझा से सांसद ने कहा, इस फिल्म को राष्ट्रीय पुरस्कार मिलना इस बात का सबसे शानदार उदाहरण है कि भाजपा सरकार किस तरह नफरत को प्रायोजित करती है और बढ़ावा देती है। उन्होंने कहा कि केरल अपने ही देश की सरकार से मिले इस अपमान को कभी बर्दाश्त नहीं करेगा।

वेणुगोपाल ने कहा, केरल के प्रेमपूर्ण, स्वागतशील और भाईचारे वाले लोग भाजपा को इतनी कड़ी सजा देंगे कि आने वाली पीढ़ियों के लिए उसे स्वीकृति मिलने का सपना भी नहीं देख पाएंगे। फिल्म निर्माता सुदीप्तो सेन ने अपनी फिल्म 'द केरल स्टोरी' के लिए सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का पुरस्कार जीता, जिसे सर्वश्रेष्ठ छायांकन का पुरस्कार भी मिला।

यह फिल्म केरल में महिलाओं का जबरन धर्म परिवर्तन और आतंकवादी समूह इस्लामिक स्टेट द्वारा भर्ती किए जाने के चित्रण के कारण विवादों में रही।

Amit Mandal
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!