देश

महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नाना पटोले बोले इस्तीफे की बात अफवाह, सामूहिक जवाबदेही है

Nana Patole Resign News: नाना पटोले का कहना था, 'मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अन्य राष्ट्रीय एवं राज्य नेता विधानसभा चुनाव के दौरान मैदान में थे। हमें यकीन था कि महा विकास आघाडी के पक्ष में माहौल है, यहां तक ​​कि लोगों को भी यह विश्वास था।'

Image

नाना पटोले बोले इस्तीफे की बात अफवाह

Nana Patole Resign News: महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नाना पटोले ने सोमवार को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से मुलाकात की और कहा कि उनके इस्तीफे से जुड़ी बातें अफवाह हैं तथा उन्होंने चुनाव नतीजों से जुड़ी शंका के बारे में बात की है।पटोले ने यह भी कहा कि चुनाव नतीजों को लेकर सामूहिक जवाबदेही है तथा आने वाले दिनों में इस परिणाम पर चर्चा की जाएगी।

खरगे से मुलाकात के बाद पटोले ने संवाददाताओं से कहा कि वह जल्द ही कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से भी मुलाकात करेंगे।यह पूछे जाने पर कि क्या उन्होंने इस्तीफे की पेशकश की है या उनसे त्यागपत्र मांगा गया है तो पटोले ने कहा, 'ये अफवाहें हैं, इसमें कोई तथ्य नहीं है। ये हम लोगों की सामूहिक जवाबदेही है। इस पर मंथन होगा।'

पटोले का कहा, 'अगर मैं नांदेड़ की बात करूं तो यहां लोकसभा उपचुनाव और विधानसभा चुनाव एक ही दिन हुए थे। इस लोकसभा सीट के तहत छह विधानसभा सीट पर हमारे उम्मीदवार थे। लोकसभा सीट हम जीत गए, लेकिन विधानसभा की कोई सीट नहीं जीत सके।'उन्होंने सवाल किया कि इतना फर्क कैसे हो सकता है?

प्रदेश कांग्रेस कमेटी प्रमुख ने कहा कि महाराष्ट्र के लोग कह रहे हैं कि उनके वोटों से यह सरकार नहीं आई है।उन्होंने कहा, 'यह हमारे लिए चिंता का विषय है। खरगे जी ने भी इस बात को लेकर चिंता जताई।' महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के हाल में घोषित नतीजों में सत्तारूढ़ 'महायुति' प्रचंड बहुमत के साथ सत्ता बरकरार रखने में सफल रहा है। इस गठबंधन के घटक दलों में शामिल भारतीय जनता पार्टी (BJP) को 132 सीट, मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की अगुवाई वाली शिवसेना को 57 और उपमुख्यमंत्री अजित पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) को 41 सीट हासिल हुईं।

विपक्षी महा विकास आघाडी (MVA) के तीनों घटक दल राकांपा (शरदचंद्र पवार), कांग्रेस और शिवसेना (UBT) सामूहिक रूप से राज्य की कुल 288 विधानसभा सीट में से केवल 46 पर ही जीत हासिल कर सके।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

आज की ताजा खबर, 23 अक्टूबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: नैनीताल में पहाड़ी से मलबा गिरने से मजदूरों की मौत, दिल्ली में सेप्टिक टैंक में जहरीली गैस से मौत...मेडिकल के लिए लाए आरोपी ने महिला डॉक्टर का मारा थप्पड़

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: सूरत से दो हथियार बरामद, रैपिडो राइडर बनकर बॉलीवुड हस्तियों की रेकी कर रहा था बिश्नोई गैंग का स्लीपर सेल ऑपरेटिव

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: सूरत से दो हथियार बरामद, रैपिडो राइडर बनकर बॉलीवुड हस्तियों की रेकी कर रहा था बिश्नोई गैंग का स्लीपर सेल ऑपरेटिव

मरीजों से ज्यादा MRP वसूलने वाले अस्पतालों की अब खैर नहीं! सुप्रीम कोर्ट में सरकार का बड़ा भरोसा,उठाएगी कदम

मरीजों से ज्यादा MRP वसूलने वाले अस्पतालों की अब खैर नहीं! सुप्रीम कोर्ट में सरकार का बड़ा भरोसा,उठाएगी कदम

देश भर में आज SIR विरोधी प्रदर्शन, दिल्ली में CEC के खिलाफ मार्च निकालेगा 'पीपुल अगेंस्ट एसआईआर’, SKM का भी मिला साथ

देश भर में आज SIR विरोधी प्रदर्शन, दिल्ली में CEC के खिलाफ मार्च निकालेगा 'पीपुल अगेंस्ट एसआईआर’, SKM का भी मिला साथ

चुनाव आयुक्त संधू और जोशी की शिकायत पर कैबिनेट सचिवालय ने नहीं की कार्रवाई, कहा- 'हस्तक्षेप माना जाएगा'; RTI का बड़ा खुलासा

चुनाव आयुक्त संधू और जोशी की शिकायत पर कैबिनेट सचिवालय ने नहीं की कार्रवाई, कहा- 'हस्तक्षेप माना जाएगा'; RTI का बड़ा खुलासा