देश

नामीबियाई चीता 'ज्वाला' ने कुनो पार्क में तीन शावकों को दिया जन्म, मंत्री भूपेंद्र यादव ने दी जानकारी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 23, 2024, 10:19 AM IST

मार्च 2023 में ज्वाला, जिसका पिछला नाम 'सियाया' था, उसने चार शावकों को जन्म दिया था, लेकिन उनमें से केवल एक (एक मादा) जीवित बची थी।

Image

कूनो नेशनल पार्क

Jwala Gives Birth to Cubs: नामीबियाई चीता 'ज्वाला' ने मध्य प्रदेश के कुनो राष्ट्रीय उद्यान में तीन शावकों को जन्म दिया है। केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने मंगलवार को यह जानकारी दी। नामीबियाई चीता 'आशा' द्वारा अपने शावकों को जन्म देने के कुछ ही सप्ताह बाद ये खबर आई है। केंद्रीय मंत्री ने ट्वीट किया- ज्वाला नाम की नामीबियाई चीता ने तीन शावकों को जन्म दिया है। देशभर के सभी वन्यजीव अग्रिम पंक्ति के योद्धाओं और वन्यजीव प्रेमियों को बधाई। भारत का वन्य जीवन फले-फूले...भूपेन्द्र यादव ने ट्विटर पर इसका एक वीडियो भी साझा किया।

मार्च 2023 में चार में से तीन शावक मरे

मार्च 2023 में ज्वाला, जिसका पिछला नाम 'सियाया' था, उसने चार शावकों को जन्म दिया था, लेकिन उनमें से केवल एक (एक मादा) जीवित बची थी। चीता को 1952 में भारत में विलुप्त घोषित कर दिया गया था। भारत में उनकी आबादी को पुनर्जीवित करने की केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना के हिस्से के रूप में चीतों को दक्षिण अफ्रीका और नामीबिया से कुनो राष्ट्रीय उद्यान में स्थानांतरित किया गया था।

नई परियोजना के तहत नामीबिया से आठ बड़े चीता- पांच मादा और तीन नर- को 17 सितंबर, 2022 को पार्क में बाड़ों में छोड़ा गया था। फरवरी 2023 में अन्य 12 चीतों को दक्षिण अफ्रीका से पार्क में लाया गया था। पिछले साल दिसंबर में चार चीतों को जंगल में छोड़ दिया गया था, लेकिन उनमें से दो को बाद में पकड़ लिया गया और बोमास (बाड़े) में स्थानांतरित कर दिया गया।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article