देश

हिंसा, दंगा से जनता आतंकित है, सीएम इफ्तार और मीडिया से बहस लड़ाने में मस्त हैं, नीतीश कुमार पर अश्वनी चौबे ने साधा निशाना

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated Apr 6, 2023, 01:04 AM IST

Communal Violence In Bihar: रामनवमी के मौके पर बिहार से सासाराम और नालंदा में हुई सांप्रदायिक हिंसा को लेकर बीजेपी के सीनियर नेता और केंद्रीय मंत्री अश्वनी चौबे ने नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा कि बिहार में जंगलराज आ गया है। हिंसा,दंगा, लूटपाट और हत्या से जनता आतंकित है और मुख्यमंत्री इफ्तार करने व मीडिया से बहस लड़ाने में मस्त हैं।

Image

हिंसा, दंगा से जनता आतंकित है, सीएम इफ्तार और मीडिया से बहस लड़ाने में मस्त हैं, नीतीश कुमार पर अश्वनी चौबे ने साधा निशाना

Communal Violence In Bihar: रामनवमी के मौके पर बिहार से सासाराम और नालंदा में हुई सांप्रदायिक हिंसा के बाद जमकर सियासत हो रही है। महागठबंधन और बीजेपी के बीच वार-पलटवार जमकर हो रही है। इसी बीच केंद्रीय मंत्री अश्वनी चौबे ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के एक वीडियो को ट्वीट कर कहा कि बिहार की स्थिति चिंताजनक है, जंगलराज का प्रकोप बिहारवासियों पर कहर बनकर टूट रहा है। हिंसा,दंगा, लूटपाट और हत्या से जनता आतंकित है और मुख्यमंत्री इफ्तार करने व मीडिया से बहस लड़ाने में मस्त हैं। संवेदनहीन पलटू कुमार जी इस हिंसा, अराजकता की जिम्मेदारी लीजिए।

उधर बिहार बीजेपी ने ट्वीट किया कि जब बिहार जल रहा था तब इफ्तारी खाने में थे व्यस्त। अब फुर्सत मिली तो आरोप लगाने में है मस्त। वाह नीतीश जी वाह। सीएम आप, पुलिस आपकी, प्रशासन आपका और दंगा कोई और करवा रहा है? दंगों पर हंसते हुए दिया गया यह बयान आपकी लाचारी और कुव्यवस्था को साबित करने के लिए काफी है।

उधर बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने प्रदेश में साम्प्रदायिक दंगों को रोक पाने में विफलता के आरोपों को खारिज करते हुए बुधवार को कहा कि प्रदेश में हिंसा कराई गई। मुख्यमंत्री ने दंगों को लेकर आरोपों पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और बीजेपी के खिलाफ रोष जाहिर करते हुए उन लोगों का पर्दाफाश करने का संकल्प दोहराया जिन्होंने दंगे की साजिश रची थी। पत्रकारों से बातचीत में मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार में हिंसा कराई गई, माहौल खराब करने की कोशिश की गई। उन्होंने कहा कि यहां कभी कुछ होता नहीं है, क्योंकि सब लोग सावधान रहते हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रशासन ने सही तरीके से सबकुछ संभाला है। उन्होंने दावा किया कि सब कुछ जानबूझकर कराया गया गया, हिंसा की जांच जारी है और जल्दी ही सच सामने आएगा। उन्होंने कहा कि दोनों जगहों पर जो कुछ भी हुआ उसको लेकर एक-एक चीज पर नजर है । पूरे बिहार पर हमारी नजर है। इस संदर्भ में हमने तत्काल बैठक की थी। सभी अधिकारियों को हमने कह दिया है कि जितने लोग इसमें संलिप्त हैं चाहे वो किसी भी समुदाय के हों, किसी भी जाति के हों उनके खिलाफ उचित कार्रवाई की जाय। नालंदा के दौरे के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि नालंदा तो मेरी जगह ही है। हम यहीं से सभी से बात कर लेते हैं। कुछ खास नहीं है, अब तो सब सामान्य हो गया है, हम तो ऐसे जाते ही रहते हैं सबको पता है कि वहां हम कितना काम करवाए हैं।

रामानुज सिंह
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

दान चोरी विवाद के बीच राम मंदिर CEO पद के लिए 18 उम्मीदवार, अयोध्या में आज से इंटरव्यू शुरू

दान चोरी विवाद के बीच राम मंदिर CEO पद के लिए 18 उम्मीदवार, अयोध्या में आज से इंटरव्यू शुरू

'इतिहास उन्हें सबसे प्रभावशाली प्रधानमंत्री के रूप में याद रखेगा', मनमोहन सिंह पर सोनिया गांधी का आर्टिकल; PM मोदी पर जमकर निशाना

'इतिहास उन्हें सबसे प्रभावशाली प्रधानमंत्री के रूप में याद रखेगा', मनमोहन सिंह पर सोनिया गांधी का आर्टिकल; PM मोदी पर जमकर निशाना

आज की ताजा खबर, 11 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: भाजपा का छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में झारखंड बंद आज, JMM बोली- नहीं होगा कोई असर, सीएम सोरन ने कहा- मिलकर समस्या का निकालेंगे समाधान

आज की ताजा खबर, 11 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: भाजपा का छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में झारखंड बंद आज, JMM बोली- नहीं होगा कोई असर, सीएम सोरन ने कहा- मिलकर समस्या का निकालेंगे समाधान

झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज का अभिजीत दीपके ने किया विरोध, अस्पताल में भर्ती देवेंद्र नाथ महतो से वीडियो कॉल पर की बात

झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज का अभिजीत दीपके ने किया विरोध, अस्पताल में भर्ती देवेंद्र नाथ महतो से वीडियो कॉल पर की बात

इस खास मौके पर एक ही फ्रेम में दिखे PM मोदी, शरद पवार और अमित शाह; राहुल-प्रियंका-सोनिया सहित कई दिग्गज नेता भी आए नजर

इस खास मौके पर एक ही फ्रेम में दिखे PM मोदी, शरद पवार और अमित शाह; राहुल-प्रियंका-सोनिया सहित कई दिग्गज नेता भी आए नजर