देश

'ये बाबूराव का नहीं तेमजेन का स्टाइल है..'नागालैंड के बीजेपी नेता Temjen imna Along का देखिए ये खास डांस

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated Apr 26, 2023, 10:23 PM IST

temjen imna along viral video: नागालैंड के बीजेपी नेता तेमजेन इम्ना अलोंग अपने मजाकिया अंदाज के चलते हमेशा ही सोशल मीडिया पर छाए रहते है, इस बार उनका एक पोस्ट वायरल हो रहा है।

Image

नागालैंड के बीजेपी नेता Temjen imna Along का देखिए डांस

नागालैंड के बीजेपी नेता तेमजेन इम्ना अलोंग ने अपने ट्विटर अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह डांस करते हुए नजर आ रहे हैं उन्होंने वीडियो के साथ जो कैप्शन लिखा है वो लोगों का दिल जीत रहा है गौर हो कि तेमजेन इम्ना अलोंग (temjen imna along) अपने मजाकिया खास अंदाज के चलते सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं।

BJP नेता तेमजेन ने ट्वीट किया है और कैप्शन में लिखा है- ये बाबूराव का नहीं तेमजेन का स्टाइल है, नागालैंड में कुछ-कुछ नहीं बहुत कुछ होता है, आओ कभी नागालैंड पर... तेमजेन का ये डांस और वीडियो का कैप्शन लोगों को खूब रास आ रहा है।

उन्होंने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो डांस करते नजर आ रहे हैं, आप भी देखिए BJP नेता तेमजेन का गजब का डांस-

वीडियो के शुरुआत में देखा जा सकता है कि तमाम कलाकार एक कार्यक्रम में पारंपरिक नृत्य कर रहे हैं और उनका ये अंदाज देखने लायक है।

बहुत से लोग इस पर कमेंट भी कर रहे हैं, एक यूजर ने कमेंट करते हुए कहा, 'वर्षों तक पूर्वोत्तर राज्यों की अवहेलना की गई।

एक यूजर ने कहा, 'बढ़िया सर, आपके संदेश दिल जीत लेते हैं, नागालैंड की पवित्र भूमि के दर्शन करने की इच्छा बढ़ती जा रही है'

एक ने कहा, 'सर हमारा पूरा बैच आएगा नागालैंड की खूबसूरती देखने, बस एक बार बमारे डीन सर से बात करके छुट्टी दिला दीजिए'

रवि वैश्य
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें