देश

मुस्लिम जोड़े ने सत्यनारायण मंदिर में की शादी, हिंदू रीति-रिवाजों के साथ हुआ बारात का स्वागत

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Mar 6, 2023, 05:08 PM IST

शिमला जिले के इस छोटे से शहर में सत्यनारायण मंदिर में एक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का कार्यालय भी है। बगल में एक मस्जिद भी है, लेकिन परिवारों ने मंदिर को चुना।

Image

शादी के बाद सत्यनारायण मंदिर पहुंची मुस्लिम जोड़े की बारात

Photo : iStock

Muslim Couple in Hindu Temple: शिमला जिले के रामपुर जिले में आपसी सौहार्द का बेहतरीन नजारा दिखा। यहां एक मुस्लिम जोड़े ने मंदिर में शादी की और उनकी बारात का मंदिर में हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार जोरदार स्वागत किया गया। आसपास के सभी लोग शादी में पहुंचे और जमकर जश्न मनाया। यहां इस वाकये की चर्चा खूब हो रही है।

मंदिर में पारंपरिक हिंदू तरीके से स्वागत

एक मुस्लिम जोड़े ने सोमवार को यहां विश्व हिंदू परिषद द्वारा चलाए जा रहे एक मंदिर में शादी की। शिमला जिले के इस छोटे से शहर में सत्यनारायण मंदिर में एक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का कार्यालय भी है। बगल में एक मस्जिद भी है, लेकिन परिवारों ने मंदिर को चुना। एक मौलवी ने दो वकीलों और दो गवाहों की मौजूदगी में निकाह कराया। बारात का मंदिर में पारंपरिक हिंदू तरीके से स्वागत किया गया।

मंदिर ट्रस्ट ने कहा कि हिंदू संगठनों ने सिविल इंजीनियर दूल्हे और एमटेक दुल्हन की शादी का समर्थन किया। मंदिर का प्रबंधन विहिप द्वारा किया जाता है और आरएसएस का कार्यालय भी मंदिर परिसर में ही है। मंदिर ट्रस्ट के महासचिव विनय शर्मा ने कहा कि यह विवाह समारोह सांप्रदायिक सद्भाव की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है क्योंकि आरएसएस पर अक्सर मुस्लिम विरोधी होने का आरोप लगाया जाता है। उन्होंने कहा कि यह सांप्रदायिक सद्भाव का एक दुर्लभ उदाहरण है जिसे फैलाया जाना चाहिए। दुल्हन के पिता ने कहा कि शादी में सभी धर्मों के लोग शामिल हुए थे।

(PTI Input)

अमित कुमार मंडल
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article