देश

Murshidabad Violence: मुर्शिदाबाद हिंसा... जली झोपड़ियां, लूटा सामान, पीड़ितों के सामने अनिश्चित भविष्य

Murshidabad violence update:पीड़ितों का कहना है कि हमलावर बाहर से आए और हथियारों व पेट्रोल के साथ झोपड़ियों पर हमला किया था जिसके कई लोग जान बचाकर भागे। जिला प्रशासन ने घरों के पुनर्निर्माण का आश्वासन दिया है।

Image

मुर्शिदाबाद हिंसा

Murshidabad violence Victims: मुर्शिदाबाद जिले के जंगीपुर के बेडबुना गांव के लोग आज भी उस मंजर को भूल नहीं पा रहे हैं जब 11 अप्रैल को वक्फ (संशोधन) अधिनियम के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान आई 120 घरों में भीड़ ने कथित रूप से आग लगा दी और नकदी, गहने व मवेशी लूट लिए और उनके सामने अनिश्चित भविष्य छोड़ दिया।

एक पीड़ित राहुल मंडल ने बताया, 'हमने पीछे से भागकर जान बचाई। उन्होंने मवेशी ले लिए और घर जला दिए।' गांव की निवासी शांति ने बताया कि कई लोग भागीरथी नदी पार कर मालदा और झारखंड में अपने रिश्तेदारों के पास शरण लिए हुए हैं।धुलियान में भी कई दुकानें और घर क्षतिग्रस्त हुए हैं।

एक जिला अधिकारी ने बताया कि राज्य के वित्त पोषण से अगले सप्ताह तक पीड़ितों के घरों के पुनर्निर्माण के लिए युद्ध स्तर पर काम शुरू हो जाएगा।फार्मेसी संचालक राजेश ने कहा कि उन्होंने तीन दिन बाद दुकान खोली है।उन्होंने बताया, 'हम 50 वर्षों से यहां हैं, कभी ऐसा नहीं हुआ। उम्मीद है यह दुःस्वप्न दोबारा नहीं दोहराया जाएगा।' स्थानीय निवासी मोहम्मद अकबर ने कहा, 'हमलावर हिंदू-मुस्लिम दोनों की संपत्तियों को नुकसान पहुंचा रहे थे। वे बाहरी लोग थे, प्रशासन से सुरक्षा चाहिए।'

धुलियान के एक और निवासी पंकज सरकार ने बताया कि इंटरनेट बंद होने के कारण डिजिटल भुगतान संभव नहीं है और एटीएम में नकदी खत्म है। उन्होंने कहा, 'गुजारा मुश्किल हो गया है। उम्मीद है हालात जल्द सुधरेंगे।' एक अन्य ग्रामीण तपन नस्कर ने आरोप लगाया कि पुलिस, बुलाने के दो घंटे बाद आई। गांव के एक अन्य निवासी संती ने कहा, 'मैं यहां से दूर एक रिश्तेदार के यहां रह रहा हूं। यहां के मेरे कुछ पड़ोसी भागीरथी नदी पार करके मालदा जिले में चले गए हैं, जहां वे एक स्कूल की इमारत में शरण लिए हुए हैं।'

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article