देश

Maharashtra Bus Accident: मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर स्टूडेंट्स से भरी बस पलटी, दो छात्रों की दर्दनाक मौत, कुछ स्टूडेंट जख्मी

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated Dec 12, 2022, 12:01 AM IST

Mumbai-Pune Expressway Bus Accident: मुंबई-पुणे एक्सप्रेस वे पर एक बस एक्सीडेंट की खबर सामने आई, हादसे में 2 स्टूडेंट्स की मौत हो गई।

Image

हादसे के श‍िकार सभी छात्र-छात्राएं हैं और वे मुंबई की कोचिंग क्लास में पढ़ते हैं

Photo : ANI

महाराष्ट्र के मुंबई-पुणे एक्सप्रेस वे पर रायगढ़ जिले के खोपोली के पास संडे की शाम को स्टूडेंट से भरी एक बस पलट गई है, हादसे में कुछ छात्र घायल हो गए हैं वहीं 2 स्टूडेंट्स की इस दुखद हादसे में मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि जिस वक्त ये हादसा हुआ उस समय बस में करीब‍ 35 छात्र-छात्राएं सवार थे, दुर्घटना की खबर पाकर आनन-फानन में मौके पर पहुंची पुल‍िस ने राहत और बचाव का काम शुरू क‍िया है।

कुछ छात्रों की हालत गंभीर बताई जा रही है, इसके बाद छात्रों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया है, मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक हादसे के श‍िकार सभी छात्र-छात्राएं हैं और वे मुंबई की कोचिंग क्लास में पढ़ते हैं।

महाराष्ट्र पुलिस के मुताबिक बस में सवार छात्र पिकनिक मनाकर वापस लौट रहे थे, उसी दौरान बस पलट गई कहा जा रहा है कि बस ड्राइवर का गाड़ी पर से कंट्रोल छूट गया जिसके बाद ये हादसा सामने आया।

रवि वैश्य
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article