देश

Video: अतीक अहमद की हत्या के बाद से बेचैन है मुख्तार अंसारी, बीपी हुआ हाई तो शुगर हुआ लो

  • Produced by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलEdited by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Apr 17, 2023, 08:07 PM IST

पूर्वांचल का खौफ कहे जाने वाले माफिया डॉन अतीक अहमद और अशरफ अहमद की सरेआम हत्या के बाद से मुख्तार अंसारी के क्षेत्र और बांदा जेल में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। मुख्तार को डर है कहीं अतीक की तरह उसकी भी हत्या की जा सकती है। मुख्तार इस समय जेल में बंद है।

मुख्तार अंसारी, यूपी का एक और बाहुबली नेता, जो इस जेल में बंद है और खौफ के साए में हैं। अतीक अहमद की हत्या के बाद अब मुख्तार को भी जान का डर सता रहा है। हाल ये है कि जेल में उसकी रातें आसानी से नहीं कट रही हैं।

कहा जा रहा है कि मुख्तार अंसारी अतीक से जुड़ी हुई खबरों को जानने के लिए बेताब था। मिली जानकारी के अनुसार अतीक की हत्या के बाद से मुख्तार काफी डरा हुआ है। मुख्तार इस कदर बेचैन हुआ कि जेल में उसकी बीपी बढ़ गई, सुगर लेवल डाउन हो गया। रात में उसने कई बार पानी मांगा।

जेल सूत्रों के अनुसार मुख्तार अतीक अहमद हत्या की पल-पल की अपडेट जानने के लिए बेचैन रहा। ये हाल सिर्फ मुख्तार का ही नहीं है, बल्कि पूरी मुख्तार फैमिली की भी यही स्थिति है। जेल में बंद उसके भाई अफजल अंसारी की भी बेचैनी बढ़ी हुई है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें