Mukhtar Ansari death Reason: माफिया मुख्तार अंसारी की हार्ट अटैक या जहर से हुई थी मौत? इसे लेकर कई कयास सामने आ रहे थे वहीं अब मजिस्ट्रियल जांच रिपोर्ट में इसे लेकर खास बात सामने आई है, उत्तर प्रदेश की बांदा जेल में गैंगस्टर मुख्तार अंसारी की मौत के मामले में मजिस्ट्रेटी जांच में जहर दिए जाने की आशंका को खारिज कर दिया गया है।
मुख्तार अंसारी की मौत हार्ट अटैक से हुई थी, जिसकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में पुष्टि की गई गौर हो कि मुख्तार अंसारी के बेटे उमर अंसारी ने जहर दिए जाने का शक जताया था क्योंकि मुख्तार की मौत जेल में उल्टी के बाद गिरकर हुई थी।
पर जांच में जहर की कोई पुष्टि नहीं हुई और इसे स्वाभाविक मौत (natural Death) बताया गया है, बैरक में मिले गुड़ चना और नमक में जहर नहीं पाया गया है, डीएम ने जांच रिपोर्ट शासन को भेज दी है।
गौर हो कि मंडल कारागार की बैरक में बंद माफिया मुख्तार अंसारी 28 मार्च की शाम चक्कर खाकर गिर गया था रानी दुर्गावती मेडिकल कालेज ले जाते समय उसकी मौत हो गई थी वहीं उसके बेटे उमर अंसारी ने जेल प्रशासन पर जहर खिलाकर मारने का आरोप लगाया था पर अब उसकी मौत की वजह सामने आ गई है।
