देश

Madhya Pradesh के आम आदमी का 'शीशमहल' !- देखें Video

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलEdited by: रवि वैश्य
  • Updated May 22, 2023, 12:20 AM IST

लोकायुक्त ने उनके आवास, फार्महाउस और कार्यालय पर छापेमारी की, जिसके परिणामस्वरूप लगभग ₹7 करोड़ की संपत्ति का खुलासा हुआ। जूनियर इंजीनियर के घर पर ₹30 लाख का टेलीविजन, लग्जरी कारों सहित 20 कारें उनके बंगले पर खड़ी पाई गईं।

Image

जूनियर इंजीनियर के घर पर ₹30 लाख का टेलीविजन

Madhya Pradesh Lokayukta की एक टीम तब हैरान रह गई जब उसे पता चला कि State Police Housing Corporation में Junior Engineer Incharge (Contract) Hema Meena ने अपनी 30,000 की मासिक कमाई के से 332 प्रतिशत अधिक संपत्ति अर्जित की है।

30 हजार की सैलरी लेकिन घर में था 30 लाख की टीवी

लोकायुक्त टीम ने पूर्व इंजीनियर हेमा मीणा (MP Engineer Hema Meena) के एक साथ तीन स्थानों पर छापा मारा था, लोकायुक्त टीम की हेमा मीणा के भोपाल के बिलखिरिया स्थित आवास, रायसेन के फार्म हाउस सहित तीन स्थानों पर कार्रवाई की थी जिसमें चौकाने वाली बातें सामने आई थी, दरअसल, 30 हजार महीना कमाने वाली इंजीनियर के घर से 30 लाख रुपये की LED टीवी मिला था।

हेमा मीणा के नाम करोड़ से ज्यादा कीमत का बंगला

मध्य प्रदेश पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन में प्रभारी सहायक यंत्री (संविदा) हेमा मीणा का एक करोड़ रुपए का आलीशान बंगला है, हेमा मीणा मूलत: रायसेन जिले के चपना गांव की रहने वाली है साल 2016 में हेमा मीणा ने पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन जॉइन किया था, इससे पहले वह कोच्चि में काम रह चुकी हैं।

हेमा मीणा जनार्दन सिंह के अधीन ही काम करती थी

संविदा इंजीनियर हेमा मीणा को लोकायुक्त की कार्रवाई के बाद नौकरी से निकाल दिया गया था। जांच के दौरान यह बात सामने आई है कि हेमा मीणा पर मध्यप्रदेश पुलिस हाउसिंग कॉर्पोरेशन के इंजीनियर जनार्दन सिंह का हाथ था। हेमा मीणा जनार्दन सिंह के अधीन ही काम करती थी। जांच में इस बात की जानकारी मिली कि जनार्दन सिंह हेमा मीणा से जुड़ा हुआ था मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के निर्देश पर जनार्दन सिंह पर कार्रवाई की गई है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

जंतर-मंतर पर प्रदर्शनों के बाद दिल्ली पुलिस सख्त: इंटेलिजेंस सिस्टम होगा मजबूत, फंडिंग से लेकर ठहरने तक की होगी जांच

जंतर-मंतर पर प्रदर्शनों के बाद दिल्ली पुलिस सख्त: इंटेलिजेंस सिस्टम होगा मजबूत, फंडिंग से लेकर ठहरने तक की होगी जांच

क्या नितिन गडकरी ने दिया रिटायरमेंट का संकेत? नागपुर में बोले- 'अब ज्यादा काम नहीं कर सकता, नई पीढ़ी को मिले मौका'

क्या नितिन गडकरी ने दिया रिटायरमेंट का संकेत? नागपुर में बोले- 'अब ज्यादा काम नहीं कर सकता, नई पीढ़ी को मिले मौका'

कर्नाटक सरकार का बड़ा फैसला, धतूरा बेचने पर इन 3 बड़े ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के फूड लाइसेंस निलंबित

कर्नाटक सरकार का बड़ा फैसला, धतूरा बेचने पर इन 3 बड़े ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के फूड लाइसेंस निलंबित

'SIR के लिए 'जिगर', वोटरों का सहयोग भी चाहिए, US जैसे देश भी चाह रहे इसे कराना', CEC ज्ञानेश कुमार का बड़ा बयान

'SIR के लिए 'जिगर', वोटरों का सहयोग भी चाहिए, US जैसे देश भी चाह रहे इसे कराना', CEC ज्ञानेश कुमार का बड़ा बयान

आज की ताजा खबर, 25 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: ईरान ने अमेरिका के नए प्रतिबंधों को मानने से इनकार किया, बेरोजगारी और महंगाई के बीच BJP जमीनी स्तर पर उतारेगी अपने नेता...दिल्ली में भारी बारिश से सड़कों पर पानी भरा, 16 उड़ानें रद्द