देश

MP BJP Protocol: बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष ने शिवपुरी में हुई घटना पर दी सफाई, कहा-कांग्रेस प्रपंच में माहिर-Video

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated Mar 12, 2023, 09:24 PM IST

MP BJP state president:बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने श्योपुर में एक कार्यक्रम के दौरान शिवपुरी में हुई घटना पर सफाई पेश की है।

मध्य प्रदेश में चुनाव होने वाले हैं ऐसे में हर किसी राजनेता की इच्छा अपना राजनीतिक कद बढ़ाने की है, ऐसा ही कुछ मामला सामने आया शिवपुरी जिले में जहां पर भाषण देने पहुंचे बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा को बीच में ही रोक कर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया खुद भाषण देने लगे वहीं इस मामले को लेकर कांग्रेस हमलावर है और बीजेपी की खिंचाई कर रही है।

जबकि बीजेपी प्रोटोकॉल का नाम लेकर इस मामले से बचने की कोशिश में लगी है, इसपर बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने श्योपुर में एक कार्यक्रम के दौरान शिवपुरी में हुई घटना पर सफाई पेश की।

वीडी शर्मा ने कहा कि ज्योतिरादित्य सिंधिया ने उस दिन प्रोटोकॉल का पालन करके एक मिसाल पेश की लेकिन कांग्रेस इस पर भी षड्यंत्र करके लोगों को गुमराह कर रही है। कांग्रेस के पास कोई मुद्दा नहीं बचा हैं इसीलिए इस तरह के प्रपंच करती है।

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने वीडी शर्मा को भाषण देने से रोक दिया था

दरअसल शुक्रवार को शिवपुरी में एक कार्यक्रम के दौरान ज्योतिरादित्य सिंधिया ने वीडी शर्मा को भाषण देने से रोक दिया था, और पहले खुद भाषण दिया था, इस पर कांग्रेस ने तंज कसा था वहीं मध्य प्रदेश बीजेपी मंगलवार से बूथ विस्तारक अभियान-2 शुरू करने जा रही है, मध्य प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि पिछले साल बूथ विस्तारक अभियान चलाया था, जिसमें कार्यकर्ताओं ने 64 हजार 634 बूथों को डिजिटल बनाने का काम किया था।

रवि वैश्य
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article