Bihar Bridge Collapsed: बिहार में पुलों के गिरने का सिलसिला थम नहीं रहा है सिवान और अररिया के बाद अब मोतिहारी जिले में एक पुल धराशाई हो गया, पुल का अधिकांश हिस्सा बनकर तैयार हो चुका था पर ये संडे यानी 23 जून को भरभराकर गिर गया बताते हैं कि अररिया के पुल की तरह यह पुल भी निर्माणाधीन था।
बताया जा रहा है कि ब्रिज का ढलाई शनिवार यानी 22 जून को हुआ था, जो रात में ही अचानक भरभरा कर गिर गया गौर हो कि बिहार में एक सप्ताह के अंदर पुल गिरने की ये तीसरी घटना है, अब मोतिहारी में एक निर्माणाधीन पुल गिर गया है बताते हैं कि करीब डेढ़ करोड़ की लागत पुल का निर्माण हो रहा था।
पुल गिरने पर तेजस्वी बोले- जनता समय पर जवाब देगी
वहीं पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान आरोप लगाया कि राज्य में लगातार दो पुल गिर जाने के बावजूद प्रशासन द्वारा अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है, उन्होंने कहा कि जनता समय पर जवाब देगी।
सिवान जिले में एक छोटा पुल ढ़ह गया
गौर हो कि एक दिन पहले ही शनिवार यानी 22 जून को बिहार में एक सप्ताह से भी कम समय में पुल ढ़हने की एक दूसरी घटना शनिवार को सामने आयी थी सिवान जिले में एक छोटा पुल ढ़ह गया लेकिन इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। सिवान के जिलाधिकारी ने बताया, 'यह पुल दरौंदा और महाराजगंज प्रखंडों के बीच से गुजर रही एक नहर पर बनाया गया था जो सुबह लगभग पांच बजे अचानक ढह गया। इस घटना में कोई भी घायल नहीं हुआ। यह एक बहुत पुरानी संरचना थी और जाहिर तौर पर नहर में पानी छोड़े जाने पर खंभे धंस गए। हम यह सुनिश्चित करने की कोशिश कर रहे हैं कि जब तक इसे बहाल नहीं किया जाता है, तबतक प्रभावित गांवों के निवासियों को यथासंभव कम से कम असुविधा हो।'
अररिया जिले में लगभग 180 मीटर लंबा एक नवनिर्मित पुल ढह गया था
इससे पहले मंगलवार को अररिया जिले में लगभग 180 मीटर लंबा एक नवनिर्मित पुल ढह गया था, जिसके बाद ग्रामीण कार्य विभाग ने संबंधित कार्यपालक एवं कनीय अभियंता को निलंबित करते हुए मामले की जांच शुरू की थी। तेजस्वी यादव ने आरोप लगाया कि राज्य में लगातार दो पुल गिर जाने के बावजूद प्रशासन द्वारा अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है वह चुप्पी साधे हुए है।
