देश

'मस्जिद चर्चा करने की जगह नहीं है...' सांसद डिंपल यादव के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी मामले में आई मौलाना साजिद रशीदी की प्रतिक्रिया- Video

MP Dimple Yadav: डिंपल यादव के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने वाले मौलाना साजिद रशीदी ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि इस्लामी आस्था के अनुसार, मैं उनके (डिंपल यादव) मस्जिद के अंदर बैठने के तरीके पर आपत्ति जताता हूं।

Image

डिंपल यादव के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी मामले में आई मौलाना साजिद रशीदी की प्रतिक्रिया

Photo : ANI

Moulana Sajid Rashidi: सपा सांसद डिंपल यादव के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने वाले मौलाना साजिद रशीदी ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि इस्लामी आस्था के अनुसार, मैं उनके (डिंपल यादव) मस्जिद के अंदर बैठने के तरीके पर आपत्ति जताता हूं। इस्लामी आस्था के अनुसार, मस्जिद के अंदर इस तरह बैठना उचित नहीं है। उन्हें इकरा हसन से सीखना चाहिए था कि कैसे बैठना चाहिए... जो मौलाना वहां मौजूद थे (सपा सांसद मोहिबुल्लाह नदवी) अब मौलाना नहीं हैं; वह अब एक सांसद हैं। उन्हें वहां बैठने का अधिकार नहीं था। वह समाजवादी पार्टी के सांसद हैं। वह वहां गुलामों की तरह हाथ जोड़कर बैठे हैं। क्या उनमें सुप्रीमो की पत्नी को यह कहने की हिम्मत होती कि वह गलत स्थिति में बैठी हैं? सबसे बड़ा अपराधी वह है... अगर वह मौलाना होते, तो उन्होंने तुरंत आपत्ति जताई होती और कहा होता कि मस्जिद चर्चा करने की जगह नहीं है... उन्हें मस्जिद में अखिलेश यादव के लिए चाय और नाश्ता लाना पड़ा, जो इस्लाम के खिलाफ है।

NDA सांसदों ने मौलाना के खिलाफ किया विरोध प्रदर्शन

बता दें इससे पहले एनडीए सांसदों ने मौलाना साजिद रशीदी खिलाफ संसद के बाहर विरोध प्रदर्शन किया था। मौलाना साहब के खिलाफ लखनऊ में FIR भी दर्ज हुई है। वहीं इस मामले पर भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज की भी प्रतिक्रिया सामने आई थी। बांसुरी स्वराज ने कहा था कि डिंपल यादव के पति अखिलेश यादव अभी तक चुप क्यों हैं? इस बयान के खिलाफ उन्होंने अभी तक कुछ क्यों नहीं बोला? डिंपल यादव की अपनी ही पार्टी चुप है। ‘मौनं लागू: लक्षणम्’। एक महिला सासंद के सम्मान से ज्यादा तुष्टिकरण की राजनीति महत्वपूर्ण है।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article