देश

संसद का मॉनसून सत्र 21 जुलाई से 12 अगस्त तक, ऑपरेशन सिंदूर समेत कई अहम बिलों पर हो सकती है चर्चा

Parliament Monsoon Session: संसद के मॉनसून सत्र की तारीख सामने आ गई हैं। केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने बताया कि 21 जुलाई से 12 अगस्त तक संसद का मॉनसून सत्र आयोजित किया जाएगा।

Parliament Monsoon Session

संसद का मानसून सत्र 21 जुलाई से 12 अगस्त तक

Monsoon Session: संसद का मॉनसून सत्र 21 जुलाई से 12 अगस्त तक होगा। आगामी मॉनसून सत्र के बारे में केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू जानकारी दी। उन्होंने यहां संवाददाताओं से कहा कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता वाली संसदीय मामलों की कैबिनेट समिति ने तारीखों की सिफारिश की है।

बीमा संशोधन विधेयक पेश कर सकती है सरकार

रिजिजू की यह घोषणा ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा के लिए विपक्षी नेताओं द्वारा विशेष सत्र की मांग की पृष्ठभूमि में आई है। विपक्ष की मांग पर एक सवाल का जवाब देते हुए मंत्री ने कहा कि नियमों के तहत, मानसून सत्र के दौरान सभी मुद्दों पर चर्चा की जा सकती है। जानकारी के अनुसार, संसद के मॉनसून सत्र में बीमा संशोधन विधेयक भी पेश किया जा सकता है। विधेयक में बीमा क्षेत्र में एफडीआई (FDI) की सीमा बढ़ाकर 100 प्रतिशत करने की तैयारी है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, विधेयक का मसौदा तैयार है और इसे जल्द ही मंजूरी के लिए कैबिनेट के सामने पेश किया जाएगा। कैबिनेट की मंजूरी के बाद वित्त मंत्रालय के तहत वित्तीय सेवा विभाग विधेयक को संसद में पेश करने की प्रक्रिया शुरू करेगा।

आगामी मॉनसून संसद सत्र में केंद्र सरकार दिल्ली उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश और वर्तमान में इलाहाबाद उच्च न्यायालय में स्थानांतरित जस्टिस यशवंत वर्मा के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव भी लाएगी। सूत्रों के अनुसार, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू इस मामले को लेकर सभी राजनीतिक दलों के नेताओं से चर्चा करेंगे। यह कदम मार्च में दिल्ली स्थित जस्टिस यशवंत वर्मा के आवास पर आग लगने की घटना के बाद उठाया गया है, जब बड़ी मात्रा में नकदी बरामद की गई थी।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। देश (India News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

लेटेस्ट न्यूज

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishra Author

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है... और देखें

End of Article
Subscribe to our daily India Newsletter!
संबंधित खबरें

पुतिन का भारत दौरा, दुनिया भर की रही नजर...क्या इससे अमेरिका से ट्रेड डील पर पड़ेगा असर? जयशंकर ने दिया ये जवाब

पुतिन का भारत दौरा, दुनिया भर की रही नजर...क्या इससे अमेरिका से ट्रेड डील पर पड़ेगा असर? जयशंकर ने दिया ये जवाब

मुर्शिदाबाद में रखी गई 'बाबरी मस्जिद' की नींव, रिमोट से हुआ शिलान्यास, हुंमायू कबीर की मौजूदगी में मंच से लगे धार्मिक नारे

मुर्शिदाबाद में रखी गई 'बाबरी मस्जिद' की नींव, रिमोट से हुआ शिलान्यास, हुंमायू कबीर की मौजूदगी में मंच से लगे धार्मिक नारे

Flight Status: एविएशन मिनिस्ट्री अधिक हवाई किराए से जुड़ी चिंताओं पर गंभीर, यात्रियों को मौकापरस्त कीमत से बचाने के लिए उठाए कदम

Flight Status: एविएशन मिनिस्ट्री अधिक हवाई किराए से जुड़ी चिंताओं पर गंभीर, यात्रियों को मौकापरस्त कीमत से बचाने के लिए उठाए कदम

मुर्शिदाबाद में 'बाबरी मस्जिद' : इकबाल अंसारी बोले- अब इसकी जरूरत नहीं, फिरंगी महली ने कहा-यह गैरजरूरी मुद्दा

मुर्शिदाबाद में 'बाबरी मस्जिद' : इकबाल अंसारी बोले- अब इसकी जरूरत नहीं, फिरंगी महली ने कहा-यह गैरजरूरी मुद्दा

'बाबरी मस्जिद' बनाने की तैयारी, मुर्शिदाबाद के बेलडांगा में जुटी भारी भीड़, नींव के लिए ईंट लेकर पहुंचे लोग, हाई अलर्ट पर प्रशासन

'बाबरी मस्जिद' बनाने की तैयारी, मुर्शिदाबाद के बेलडांगा में जुटी भारी भीड़, नींव के लिए ईंट लेकर पहुंचे लोग, हाई अलर्ट पर प्रशासन