देश

परिसीमन और महिला आरक्षण पर सरकार का बड़ा दांंव, संसद का तीन दिवसीय विशेष सत्र बुलाए जाने की तैयारी

संसद के मानसून सत्र के समापन के बाद केंद्र सरकार परिसीमन और महिला आरक्षण संशोधन बिल के लिए विशेष सत्र बुला सकती है। सूत्रों ने दावा किया है कि 13 अगस्त को मॉनसून सत्र के समापन के बाद विशेष सत्र बुलाया जा सकता है।

Image

परिसीमन बिल और महिला आरक्षण पर 17 अगस्त से बुलाया जा सकता है विशेष सत्र

संसद के मानसून सत्र के समाप्त होने के बाद केंद्र सरकार परिसीमन और महिला आरक्षण से जुड़े अहम विधेयकों पर आगे बढ़ने की तैयारी में है। सूत्रों के मुताबिक, 13 अगस्त को मॉनसून सत्र के समापन के बाद विशेष सत्र बुलाया जा सकता है, जिसमें इन दोनों महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा और विधायी प्रक्रिया पूरी कराने की कोशिश की जाएगी।

3 अगस्त को मानसून सत्र समाप्त होने के बाद नहीं होगा संसद का औपचारिक सत्रावसान

सूत्रों के अनुसार, 13 अगस्त को मानसून सत्र समाप्त होने के बाद संसद का औपचारिक सत्रावसान (प्रोरोगेशन) नहीं किया जाएगा। ऐसा इसलिए ताकि आवश्यकता पड़ने पर कम समय के नोटिस पर विशेष सत्र बुलाया जा सके। बताया जा रहा है कि केंद्र सरकार महिला आरक्षण संशोधन विधेयक को पारित कराने के लिए आवश्यक दो-तिहाई बहुमत सुनिश्चित करने में जुटी हुई है। जैसे ही पर्याप्त समर्थन का भरोसा मिलेगा, सरकार विशेष सत्र बुलाकर इस विधेयक को संसद से पारित कराने का प्रयास करेगी।

कांग्रेस समेत विपक्ष को सरकार ने दिया प्रस्ताव

सूत्रों का यह भी कहना है कि सरकार ने इस प्रस्ताव को लेकर कांग्रेस समेत प्रमुख विपक्षी दलों से भी संपर्क किया है। सरकार की ओर से विपक्ष को 16, 17 और 18 अगस्त के आसपास विशेष सत्र आयोजित करने का प्रस्ताव दिया गया है, जिसमें परिसीमन विधेयक समेत अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की जा सकती है।

कांग्रेस बोली- चर्चा के बाद बताएंगे

कांग्रेस ने सरकार के प्रस्ताव पर तत्काल सहमति नहीं दी है। पार्टी का कहना है कि वह पहले अपने सहयोगी दलों और विपक्षी गठबंधन के अन्य सदस्यों से चर्चा करेगी, जिसके बाद ही अपना अंतिम रुख सरकार को बताएगी।

Amit Kumar
अमित कुमारauthor

20 साल का टीवी पत्रकारिता का अनुभव। झूठ , फरेब और तमाशे पर नहीं सिर्फ खबर पर नज़र। राजनीतिक खबरों पर पहली पकड़। देश की राजनीति समझनी है तो आइए मेरे साथ

और पढ़ें
End of Article