देश

Modi Govt Cabinet Meeting: कैबिनेट ने लिए धड़ाधड़ फैसले, अमेरिका, सऊदी और तंजानिया के साथ कई समझौतों की मंजूरी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 15, 2023, 11:12 PM IST

Modi Govt Cabinet Meeting: भारत और सऊदी अरब के बीच डिजिटलीकरण और इलेक्ट्रॉनिक विनिर्माण के क्षेत्र में सहयोग के एक ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए। इन समझौतों को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल ने मंजूरी दी।

Image

एक मीटिंग के दौरान पीएम मोदी

Photo : Twitter

Modi Govt Cabinet Meeting: मोदी सरकार की कैबिनेट ने शुक्रवार को मीटिंग के दौरान कई धड़ाधड़ फैसले लिए। मोदी सरकार ने अमेरिका, सउदी अरब, और तंजानिया से संबंधित कई समझौते को मंजूरी दे दी है। ये मंजूरी मिलने के बाद अब इस पार आगे विदेशी सरकारों से बात किया जा सकेगा।

अमेरिका से संबंधित MoU

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने नवोन्मेष परिवेश को बढ़ाने के लिए अमेरिका और भारत के बीच समझौता ज्ञापन (एमओयू) को शुक्रवार को मंजूरी दी। दोनों देश गहन तकनीकी क्षेत्रों में स्टार्टअप परिवेश को मजबूत करने और महत्वपूर्ण तथा उभरती प्रौद्योगिकियों (आईसीईटी) पर सहयोग को बढ़ावा देने के लिए मिलकर काम कर रहे हैं। एक आधिकारिक बयान में कहा गया, ''एमओयू उच्च तकनीक क्षेत्र में वाणिज्यिक अवसरों को मजबूत करने में महत्वपूर्ण योगदान देगा।''

तंजानिया से संबंधित समझौता

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने तंजानिया और सऊदी अरब के साथ अलग-अलग हस्ताक्षरित दो तकनीकी सहयोग समझौतों को मंजूरी दे दी है। संयुक्त गणराज्य तंजानिया के साथ हुआ समझौता डिजिटल सार्वजनिक बुनियादी ढांचे से संबंधित है।

सऊदी अरब से संबंधित समझौता

भारत और सऊदी अरब के बीच डिजिटलीकरण और इलेक्ट्रॉनिक विनिर्माण के क्षेत्र में सहयोग के एक ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए। इन समझौतों को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल ने मंजूरी दी।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article