देश

चीनी कंपनियों के खिलाफ मोदी सरकार की बड़ी कार्रवाई, जुए और लोन से जुड़े 232 Apps भारत में बैन

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Feb 5, 2023, 05:30 PM IST

मिली जानकारी के अनुसार केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय को इस संबंध में इस सप्ताह गृह मंत्रालय से एक आदेश मिला था। जिसके बाद इन ऐप्स को ब्लॉक करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई। मोदी सरकार इससे पहले भी सैकड़ों चीनी ऐप्स को भारत में बैन कर चुकी है।

Image

चीनी ऐप्स पर बैन

Photo : BCCL

मोदी सरकार ने फर्जीवाड़े में लिप्त चीनी कंपनियों के खिलाफ कड़ा एक्शन लिया है। सरकार ने कुल 232 ऐप्स को भारत में बैन करने का फैसला किया है। मोदी सरकार ने तत्काल और आपातकालीन आधार पर चीनी लिंक वाले 138 सट्टेबाजी ऐप्स और 94 ऋण देने वाले ऐप्स पर प्रतिबंध लगाने और ब्लॉक करने का निर्णय लिया है।

गृह मंत्रालय का आदेश

मिली जानकारी के अनुसार इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) को इस संबंध में इस सप्ताह गृह मंत्रालय (MHA) से एक आदेश मिला है। जिसके बाद MeitY ने इन ऐप्स को ब्लॉक करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसाप इन ऐप के बारे में सबूत मिले हैं कि इसमें ऐसी सामग्री है जो आईटी अधिनियम की धारा 69 के तहत भारत की संप्रभुता और अखंडता के लिए हानिकारक है।

क्या था खेल

ये ऐप्स मजबूर लोगों की तलाश करते थे, उन्हें ऋण लेने का लालच दिया जाता है और फिर सालाना 3,000 प्रतिशत तक ब्याज बढ़ा दिया जाता है। जब कर्जदार पूरे कर्ज की तो बात ही दूर, ब्याज चुकाने में असमर्थ हो गए तो इन ऐप्स का प्रतिनिधित्व करने वाले लोगों ने कर्ज में डूबे लोगों को परेशान करना शुरू कर दिया। उन्होंने उन्हें भद्दे संदेश भेजे, उनकी अश्लील तस्वीरों को शेयर करने की धमकी देते थे। उनके रिश्तेदारों को ये तंग करते थे। ताकि पैसे की उगाही हो सके।

कैसे खुला राज

यह मामला विशेष रूप से आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में उन लोगों द्वारा आत्महत्याओं के बाद सुर्खियों में आया, जिन्होंने इस तरह के ऋण लिए थे या सट्टेबाजी ऐप्स में पैसे लगाकर गंवा दिए थे। कहा जा रहा है कि कई राज्यों के साथ-साथ केंद्रीय खुफिया एजेंसियों ने तब केंद्रीय गृह मंत्रालय से इन ऐप्स के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा था।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें