देश

Meri Mati Mera Desh: शहीदों की याद में 'मेरी माटी मेरा देश' अभियान चलाएगी मोदी सरकार, ये है प्लॉन

  • Authored by: रविकांत राय
  • Updated Jul 24, 2023, 11:40 PM IST

Meri Mati Mera Desh Campaign:सरकार 9 अगस्त को 'मेरी माटी, मेरा देश' कार्यक्रम शुरू करेगी और यह 30 अगस्त को समाप्त होगा। 30 अगस्त को दिल्ली में इस अभियान का समापन कार्यक्रम होगा।

Image

Meri Mati Mera Desh: शहीदों की याद में 'मेरी माटी मेरा देश' अभियान चलाएगी मोदी सरकार, ये है प्लॉन

इस कार्यक्रम में लाखों गुमनाम स्वतंत्रता सेनानियों, शहीदों और नायकों की पट्टिकाएं लगाई जाएंगी। उनके परिजनों को सम्मानित किया जाएगा।

इसके साथ साथ सभी ग्राम पंचायतों से दिल्ली मिट्टी लाने का भी है कार्यक्रम।इस मिट्टी से कर्तव्य पथ पर एक बगीचा तैयार किया जायेगा और उसको अमृत वाटिका नाम दिया जायेगा।

ग्रामीण क्षेत्रों में ये कार्यक्रम 9 अगस्त से 15 अगस्त तक चलाया जायेगा।शहरी क्षेत्रों में 16 अगस्त से 25 अगस्त तक कार्यक्रम चलाए जाएंगे।

30 अगस्त को कर्तव्य पथ पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा।

इन कार्यक्रमों में लाखों गुमनाम स्वतंत्रता सेनानियों, शहीदों और नायकों के नाम की पट्टिकाएं लगाई जाएंगी और उनके परिजनों को सम्मानित किया जाएगा ये कार्यक्रम 9 अगस्त से शुरू होकर 30 अगस्त तक चलेगा।

रविकांत राय
रविकांत रायauthor

सत्ता के गलियारों से आम जनमानस से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र, । राजनीति के हर दांव पेंच से वाकिफ, 13 सालों में दो लोकसभा चुनाव और कई राज्यों के विधान सभा चुनाव कवर करने का अनुभव। संसद भवन, बीजेपी और प्रधानमंत्री कार्यालय को मैं कवर करता हूं... फिल्मे देखना , सपने देखना और उनका पूरा करने के लिए पूरी ताकत लगा देना ये मेरा जुनून है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!