देश

Chirag Paswan Security: चिराग पासवान को मिली Z कैटेगरी की सुरक्षा, SSB की जगह CRPF जवान होंगे तैनात

Chirag Paswan Security: लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान अब सीआरपीएफ की सुरक्षा घेरे में रहेंगे। केंद्र सरकार ने उनकी सुरक्षा को और बढ़ा दिया है।

Image

चिराग पासवान को मिली जेड श्रेणी की सुरक्षा (फोटो- @ichiragpaswan)

Chirag Paswan Security: केंद्रीय मंत्री राम विलास पासवान के बेटे चिराग पासवान की सुरक्षा में मोदी सरकार ने इजाफा किया है। चिराग पासवान को अब जेड श्रेणी की सुरक्षा मिलेगी। अब चिराग पासवान की सुरक्षा सीआरपीएफ की एक टीम करेगी।

पहले SSB के जवान करते थे सुरक्षा

केंद्र सरकार ने कैबिनेट मंत्री चिराग पासवान की सुरक्षा बढ़ा दी है और उन्हें ‘जेड श्रेणी’ की सुरक्षा प्रदान की है। 41 वर्षीय पासवान केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री और साथ ही लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अध्यक्ष भी हैं। अभी तक केंद्रीय अर्धसैनिक बल, सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की एक छोटा सा दल उनकी सुरक्षा में तैनात था।

अब सीआरपीएफ की होगी तैनाती

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के अति विशिष्ट व्यक्तियों (वीआईपी) की सुरक्षा संभालने वाली इकाई को पासवान को ‘जेड श्रेणी’ की सुरक्षा देने का निर्देश दिया है। सूत्रों ने बताया कि नया सुरक्षा दल देशभर में मंत्री की आवाजाही को कवर करेगा।

किस-किसकी सुरक्षा में तैनात है सीआरपीएफ

सीआरपीएफ कई अति विशिष्ट व्यक्तियों की सुरक्षा में तैनात है। इनमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, कांग्रेस नेता सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाद्रा के अलावा अन्य केंद्रीय मंत्री और गणमान्य व्यक्ति शामिल हैं। वीआईपी सुरक्षा कवर वर्गीकरण में ‘जेड प्लस’ को सर्वोच्च माना जाता है। इसके बाद ‘जेड’, ‘वाई प्लस’ और ‘एक्स’ श्रेणी की सुरक्षा आती है।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article