देश

लैंड फॉर जॉब मामले में मीसा भारती और हेमा यादव पहुंचीं कोर्ट, लालू सहित परिवार के बाकी सदस्यों ने मांगी निजी पेशी से छूट

लालू प्रसाद यादव और राबड़ी ने अत्यधिक उम्र तो तेजस्वी यादव ने खराब सेहत के आधार पर मांगी पेशी से छूट मांगी। कोर्ट ने सभी आरोपियों को आज पेशी से छूट दे दी। वहीं मीसा और राबड़ी ने आरोपों को नकारते हुए कहा कि वो ट्रायल का सामना करना चाहेंगी।

Image

मीसा भारती और हेमा यादव पहुंचीं कोर्ट

Photo : ANI

Land For Job Case: लैंड फॉर जॉब के सीबीआई मामले में लालू यादव परिवार को राहत मिलती नहीं दिख रही है। आरजेडी सांसद मीसा भारती और उनकी बहन हेमा यादव, नौकरी के बदले जमीन मामले में आरोप तय होने के लिए आज दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट पहुंचीं। मीसा भारती और हेमा यादव के अलावा परिवार का कोई सदस्य कोर्ट रूम नहीं पहुंचा। इन्होंने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए पेश होकर व्यक्तिगत पेशी से मांगी छूट। लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी, तेजस्वी यादव, तेजप्रताप यादव ने आज व्यक्तिगत पेशी से छूट की अर्जी लगाई।

लालू प्रसाद यादव और राबड़ी ने मांगी पेशी से छूट

लालू प्रसाद यादव और राबड़ी ने अत्यधिक उम्र तो तेजस्वी यादव ने खराब सेहत के आधार पर मांगी पेशी से छूट मांगी। कोर्ट ने सभी आरोपियों को आज पेशी से छूट दे दी। वहीं मीसा और राबड़ी ने आरोपों को नकारते हुए कहा कि वो ट्रायल का सामना करना चाहेंगी। कोर्ट ने लालू परिवार के बाकी सदस्यों को इजात दी कि वे फरवरी में ( 1-25 फरवरी) के बीच कभी भी कोर्ट में व्यक्तिगत रूप से पेश हो सकते है ताकि उनके खिलाफ औपचारिक रूप से आरोप तय किए जा सके। उन्हें पेशी से एक दिन पहले कोर्ट को इसकी जानकारी देनी होगी। 9 मार्च से लैंड फॉर जॉब से जुड़े सीबीआई के मामले में ट्रायल डे टू डे के आधार पर रॉउज एवन्यू कोर्ट में सुनवाई शुरू की जाएगी।

जानिए क्या है मामला

आरोप है कि मध्यप्रदेश के जबलपुर में स्थित इंडियन रेलवे के वेस्ट सेंट्रल जोन में ग्रुप-डी कैटेगरी में भर्तियां लालू यादव के रेल मंत्री रहते 2004 से 2009 के बीच की गईं। इसके बदले में भर्ती होने वाले लोगों ने राजद प्रमुख के परिवार के सदस्यों या सहयोगियों के नाम पर जमीन के टुकड़े तोहफे में दिए या हस्तांतरित किए। सीबीआई ने यह भी दावा किया कि ये नियुक्तियां नियमों का उल्लंघन करके की गईं और इन लेन-देन में बेनामी संपत्तियां शामिल थीं, जो आपराधिक कदाचार और साजिश के बराबर है। आरोपियों ने आरोपों से इनकार किया है और दावा किया है कि यह मामला राजनीतिक रूप से प्रेरित है।

Amit Mandal
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article