देश

Mumbai News: मीरा रोड में बकरे की कुर्बानी के लिए बने शेड पर बवाल, जानें आखिर क्या है पूरा मामला

मुंबई के मीरा रोड स्थित पूनम क्लस्टर सोसाइटी में बकरीद से पहले बकरों के लिए बनाए गए शेड को लेकर विवाद खड़ा हो गया। हिंदू पक्ष और स्थानीय संगठनों के विरोध के बाद नगर निगम ने शेड हटाया, लेकिन दोबारा शेड बनाए जाने की कोशिश पर दोनों पक्षों के बीच तनाव बढ़ गया।

Image

मीरा रोड में मुस्लिम पक्ष द्वारा बकरीद पर कुर्बानी के लिए बकरा शेड बनाने पर बवाल। AI IMAGE

मुंबई में बकरीद से पहले एक बवाल खड़ा हो गया है। दरअसल, मीरा रोड के पूनम क्लस्टर सोसाइटी में मुस्लिम पक्ष ने बकरीद पर कुर्बानी के लिए बकरा शेड बनाया गया था. इस शेड को हिंदू पक्ष की शिकायत के बाद नगर निगम ने हटा दिया था, लेकिन हटाए जाने के बाद दोबार मुस्लिम समाज शेड बांधने लगा। इसके बाद हिंदू पक्ष ने विरोध किया। दोनों पक्षों के बीच कहासुनी भी हुई।

बता दें कि घटना की शुरुआत कल दोपहर (सोमवार) से ही हो गई थी। सोसाइटी में कुर्बानी के बकरों को रखने के लिए एक विशेष शेड (Shade) बनाया गया था। स्थानीय नागरिकों और हिंदू संगठनों ने रिहायशी इमारत के भीतर इस शेड को बनाए जाने का कड़ा विरोध किया। भारी विरोध के बाद इस शेड को हटाने (Dismantle) की प्रक्रिया शुरू की गई।

काशी मीरा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज

शेड हटाए जाने से नाराज मुस्लिम समुदाय के लोगों ने इसका विरोध करना शुरू कर दिया और मामले को लेकर काशी मीरा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। हालांकि, उस समय मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर शांत करा दिया था, लेकिन यह शांति ज्यादा देर नहीं टिकी।

रात में बढ़ा तनाव, वीएचपी नेता पर हमला

कल रात बकरों को इमारत से बाहर निकालने की मांग को लेकर विश्व हिंदू परिषद (VHP) के कार्यकर्ता और पदाधिकारी दोबारा पूनम क्लस्टर 1 पहुंचे। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच बहस इतनी बढ़ गई कि बात मारपीट और हाथापाई तक पहुंच गई। आरोप है कि इसी हंगामे के बीच भीड़ का फायदा उठाकर वीएचपी के जिला मंत्री नागनाथ कांबले पर धारदार हथियार से हमला कर दिया गया।

भारी पुलिस बल तैनात

वीएचपी नेता पर हमले की खबर फैलते ही इलाके में तनाव और गहरा गया है। घटना की गंभीरता को देखते हुए काशी मीरा पुलिस स्टेशन के आला अधिकारियों सहित भारी पुलिस बल को सृष्टि कॉम्प्लेक्स और आसपास के इलाकों में तैनात कर दिया गया है। फिलहाल पुलिस स्थिति को नियंत्रण में रखने और शांति व्यवस्था बनाए रखने के प्रयास कर रही है। पुलिस दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर हमले के आरोपियों की पहचान करने में जुटी है।

Piyush Kumar
पीयूष कुमारauthor

पीयूष कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर Senior Copy Editor के रूप में कार्यरत हैं। देश-दुनिया की हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है और इन घटनाओं को सटीक, सरल और असरदार अंदाज में खबरों की भाषा देना उनकी सबसे बड़ी ताकत है। ब्रेकिंग न्यूज की रफ्तार हो या किसी जटिल मुद्दे को आसान बनाकर समझाने वाले एक्सप्लेनर—पीयूष दोनों में बराबर दक्षता रखते हैं। न्यूज जजमेंट, फैक्ट-बेस्ड राइटिंग और एंड-टू-एंड कॉपी प्रोडक्शन पर इनकी पकड़ मजबूत है और अबतक 4,000 से अधिक स्टोरी लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article