भारतीय सेना की Pakistan की सीमा के पास हलचल बढ़ गई है लेकिन उससे पहले बात सबसे धमाकेदार तस्वीर की, भारत ने बड़ी ही खामोशी के साथ रात के अंधेरे में एक बड़ी सफलता हासिल कर ली है।
भारतीय नौसेना के एयरक्रॉफ्ट कैरियर INS विक्रांत पर मिग 29 के फाइटर जेट की रात में पहली बार लैंडिंग कराई गई है। यानी समंदर के बीच रात के अंधेरे में भारत का लड़ाकू विमान भारतीय एयरक्राफ्ट कैरियर पर आराम से उतर गया।
मिग लड़ाकू विमान की नाइट लैंडिंग तब कराई गई जब INS विक्रांत अरब सागर में था। मतलब पाकिस्तान से ज्यादा दूर नहीं था। रात को लड़ाकू विमानों को एयरक्राफ्ट कैरियर पर उतारना आसान काम नहीं है। भारत ने इस सफल परीक्षण को ऐतिहासिक पल बताया है।
भारतीय सेना के इस परीक्षण के बाद से पाकिस्तान की नींद उड़नी तय है। इस टेस्ट के सफल होने का मतलब है कि भारतीय सेना को जंग के दौरान मदद के लिए हवाई हमले के लिए दिन का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। भारत अब रात में भी अपने दुश्मन पर हवाई हमला कर सकता है।
