देश

PM Modi की मां को श्रद्धांजलि देने और Motherhood उत्सव मनाने को शुरू हुई Microsite

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated Mar 11, 2023, 04:53 PM IST

tribute to pm modi mother: 'सेलिब्रेटिंग मदरहुड' एक अनूठा पेज है जो माताओं के लिए व्यक्तिगत ई-कार्ड बनाने और भेजने के लिए समर्पित है। यहां लोग कोई भी टेम्प्लेट चुन सकते हैं और कार्ड पर एक विशेष संदेश जोड़ सकते हैं।

Image

प्रधानमंत्री मोदी की मां हीराबा का 30 दिसंबर, 2022 को निधन हो गया था

Photo : BCCL
KEY HIGHLIGHTS
Microsite पर एक मां और उसके पुत्र के बीच के प्रेम और अटूट बंधन
ये खास माइक्रोसाइट 'मां' हीराबा को समर्पित की गई है
साइट पर पीएम मोदी का एक विशेष ब्लॉग भी मौजूद है

PM Modi mother microsite: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आधिकारिक वेबसाइट पर एक माइक्रोसाइट 'मां' (Maa) शुरू की गयी है जिसमें उनकी माता की स्मृतियों को संजोया गया है।प्रधानमंत्री मोदी की मां हीराबा का 30 दिसंबर, 2022 को निधन हो गया था।माइक्रोसाइट 'मां' हीराबा (Heeraba) को समर्पित है और इसमें मातृत्व के भाव को सम्मान देने के साथ हीराबा की स्मृतियों को संजोया गया है।

इस माइक्रोसाइट में एक मां और उसके पुत्र के बीच के प्रेम और अटूट बंधन को दर्शाया गया है।इसमें हीराबा के कुछ वीडियो और चुनिंदा कथन भी हैं।साइट पर प्रधानमंत्री मोदी का एक विशेष ब्लॉग है जो उन्होंने अपनी मां के जीवन के 100वें वर्ष में प्रवेश करने पर उनके लिए लिखा था। ब्लॉग का ऑडियो संस्करण हिंदी भाषा में है।

यह माइक्रोसाइट पीएम मोदी की आधिकारिक वेबसाइट https://www.narendramodi.in/ के साथ-साथ उनके निजी ऐप नरेंद्र मोदी ऐप पर भी दिखाई देती है।

माइक्रोसाइट पर मोदी के जीवन और यात्रा को चार हिस्सों में समेटा गया है

इनमें सार्वजनिक जीवन, राष्ट्र की स्मृतियां, वैश्विक संवेदना और मातृत्व का उत्सव हैं।इसमें 'वैश्विक संवेदना' (वर्ल्ड कंडोल्स) वाले खंड में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन, जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा तथा कनाडाई प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो समेत प्रमुख वैश्विक नेताओं के ट्वीट हैं जिनमें हीराबा के निधन पर प्रधानमंत्री मोदी के प्रति शोक संवेदना प्रकट की गयी।

इन कार्ड पर प्रधानमंत्री मोदी के हस्ताक्षर होंगे

'मातृत्व का उत्सव' (Celebrating Motherhood) नामक विशेष पेज में माताओं को देने के लिए विशेष ई-कार्ड बनाने का प्रावधान है। इन कार्ड पर प्रधानमंत्री मोदी के हस्ताक्षर होंगे। लोग अपने हिसाब से संदेश चुनकर इसे तैयार कर सकते हैं। यह माइक्रोसाइट प्रधानमंत्री की आधिकारिक वेबसाइट के साथ उनके निजी ऐप 'नरेंद्र मोदी ऐप' पर भी है। माइक्रोसाइट किसी वेबसाइट पर विषय विशेष आधारित वेबपेज या एक खंड होता है।

रवि वैश्य
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article