देश

महबूबा मुफ्ती का फिर छलका पाकिस्तान प्रेम! खेल संबंधों को पुनर्जीवित करने की करने लगीं वकालत

India Pakistan Tension: पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने शनिवार को पहलगाम आतंकी हमले और ऑपरेशन सिंदूर सहित हाल की घटनाओं के बाद तनावपूर्ण स्थिति को सामान्य करने के लिए भारत और पाकिस्तान के बीच खेल संबंधों को बहाल करने का समर्थन किया। ​​उन्होंने कहा कि भारत-पाकिस्तान युद्ध खत्म हो गया है, लेकिन देश में अब भी वही माहौल बना हुआ है।

Image

पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती (फोटो साभार: PTI)

Photo : PTI

India Pakistan Tension: पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने शनिवार को पहलगाम आतंकी हमले और ऑपरेशन सिंदूर सहित हाल की घटनाओं के बाद तनावपूर्ण स्थिति को सामान्य करने के लिए भारत और पाकिस्तान के बीच खेल संबंधों को बहाल करने का समर्थन किया। महबूबा ने कहा कि क्षेत्र पर मंडरा रहे युद्ध के बादल बेरोजगारी और गरीबी से जूझ रहे देश के पक्ष में नहीं हैं।

समाचार एजेंसी भाषा के मुताबिक, पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, “यदि आप शांति से रहना चाहते हैं और युद्ध पर पैसा खर्च नहीं करना चाहते तो (भारत और पाकिस्तान के बीच) खेल प्रतियोगिताएं होनी चाहिए। यदि हम बेरोजगारी और गरीबी पर काबू पाना चाहते हैं, तो आपको स्थिति को सामान्य बनाना होगा और खेल इस लक्ष्य को प्राप्त करने का सबसे अच्छा तरीका है।”

पहलगाम में 22 अप्रैल को हुआ था आतंकी हमला

पहलगाम के एक पर्यटन रिसॉर्ट पर 22 अप्रैल को आतंकवादियों ने हमला किया, जिसमें 25 पर्यटक और एक स्थानीय नागरिक मारे गए। जवाबी कार्रवाई में, भारतीय सशस्त्र बलों ने सात मई को ऑपरेशन सिंदूर के तहत सीमा पार आतंकी ढांचों पर हमला किया, जिसके बाद दोनों देशों के बीच चार दिनों तक सैन्य झड़प हुई।

'खत्म हो गया भारत-पाकिस्तान युद्ध'

उन्होंने कहा कि भारत-पाकिस्तान युद्ध खत्म हो गया है, लेकिन देश में अब भी वही माहौल बना हुआ है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बार-बार परमाणु युद्ध टालने का श्रेय लिया है। उन्होंने कहा कि दुर्भाग्यवश भारतीय जनता पार्टी ने देश में ऐसा माहौल बना दिया है कि सभी पार्टियां पूछ रही हैं कि सरकार ने पाकिस्तान के साथ युद्ध विराम क्यों किया। उन्होंने कहा, “अर्थात, युद्ध जारी रहना चाहिए था। मानसिकता देखिए। हमारे देश में क्या हो रहा है? आपने ऐसा क्यों किया? और यही भाजपा की नीति है, आक्रामकता की। इसने लोगों में आक्रामकता ला दी है।”

मुफ्ती ने कहा कि अब विपक्ष के सभी दल मजबूर हैं, क्योंकि अगर वो ऐसा नहीं कहेंगे तो उन्हें देशद्रोही करार दे दिया जाएगा। अगर कोई पाकिस्तान पर बम गिराने की बात नहीं कहता तो उसे देशद्रोही मान लिया जाएगा। अगर कोई जम्मू-कश्मीर में क्रूर नीतियों का समर्थन नहीं करता तो वो देशद्रोही है। देश में पूरा माहौल खराब होने का दावा करते हुए उन्होंने कहा कि पाकिस्तान जैसा छोटा देश आज भारत के सामने है और ऐसा इसलिए है, क्योंकि भाजपा ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की नीति को छोड़ दिया है और (महात्मा गांधी के हत्यारे नाथू राम) गोडसे की नीति अपना ली है।

उन्होंने कहा कि भारत दक्षिण एशिया में नेतृत्वकारी भूमिका निभा सकता था, लेकिन स्थिति यह है कि दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय सहयोग संगठन (दक्षेस) को चीन द्वारा अपहृत किया जा रहा है, क्योंकि हम पड़ोसियों से बात नहीं करते। पीडीपी नेता ने कहा कि हम दुनिया भर में अपने प्रतिनिधि भेज रहे हैं। हम चाहते थे कि पहलगाम की घटना का अंतरराष्ट्रीयकरण हो, लेकिन किसी ने इस बारे में बात नहीं की और इसके बजाय, पाकिस्तान के साथ कश्मीर और युद्धविराम पर बात की गई। युद्ध में पाकिस्तान ने क्या किया? उन्होंने कहा कि एक नया मानदंड स्थापित किया गया है कि जब भी कोई आतंकवादी हमला होगा, तो उससे युद्ध शुरू हो जाएगा।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

RTI से खुलासा: दिल्ली में केंद्रीय मंत्रियों के आवासों की मरम्मत पर 1 साल में खर्च हुए रिकॉर्ड ₹92.35 करोड़, 12 साल में 547 करोड़ रुपये

RTI से खुलासा: दिल्ली में केंद्रीय मंत्रियों के आवासों की मरम्मत पर 1 साल में खर्च हुए रिकॉर्ड ₹92.35 करोड़, 12 साल में 547 करोड़ रुपये

रसोई का बजट बिगाड़ेगा प्याज: बारिश से फसल खराब, दाम ₹100 तक पहुंचने की आशंका

रसोई का बजट बिगाड़ेगा प्याज: बारिश से फसल खराब,  दाम ₹100 तक पहुंचने की आशंका

कॉकरोच जनता पार्टी आज अपनी राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक करेगी, क्या है इसके एजेंडे में और आगे की प्लानिंग?

कॉकरोच जनता पार्टी आज अपनी राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक करेगी, क्या है इसके एजेंडे में और आगे की प्लानिंग?

आज की ताजा खबर, 24 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: NSA अजीत डोभाल जा रहे चीन, एजेंडा में बॉर्डर पर स्थिरता का मुद्दा...कार एक्सीडेंट में BJP-AAP के विधायक घायल, सरकारी अस्पताल में आग लगने से 3 शिशुओं की मौत

आज की ताजा खबर, 24 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: NSA अजीत डोभाल जा रहे चीन, एजेंडा में बॉर्डर पर स्थिरता का मुद्दा...कार एक्सीडेंट में BJP-AAP के विधायक घायल, सरकारी अस्पताल में आग लगने से 3 शिशुओं की मौत

नागपुर के गोधनी में वॉटर प्लांट से क्लोरीन गैस का रिसाव, कई लोगों को सांस लेने में हुई तकलीफ, 40 लोग अस्पताल में भर्ती

नागपुर के गोधनी में वॉटर प्लांट से क्लोरीन गैस का रिसाव, कई लोगों को सांस लेने में हुई तकलीफ, 40 लोग अस्पताल में भर्ती