देश

राहुल गांधी के आरोपों पर आया चुनाव आयोग का जवाब, कहा- गैरजिम्मेदाराना बयानों पर न दें ध्यान

Vote Theft Row: चुनाव आयोग ने शुक्रवार को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा लगाए गए वोट चोरी के आरोपों को निराधार बताया और अधिकारियों/कर्मचारियों से अपील की कि ऐसे गैरजिम्मेदाराना बयानों पर ध्यान ना दें। दरअसल, राहुल गांधी ने दावा किया कि चुनाव आयोग 'वोट चोरी' में शामिल है और उनके पास इसका पुख्ता सबूत है।

Image

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (फोटो साभार: @INCIndia)

Photo : Twitter

Vote Theft Row: चुनाव आयोग ने शुक्रवार को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा लगाए गए वोट चोरी के आरोपों को निराधार बताया और अधिकारियों/कर्मचारियों से अपील की कि ऐसे गैरजिम्मेदाराना बयानों पर ध्यान ना दें।

गैरजिम्मेदाराना हैं राहुल के बयान

चुनाव आयोग ने राहुल गांधी द्वारा लगाए गए आरोपों को गैरजिम्मेदाराना बताते हुए कहा कि आयोग रोजाना लगाए जा रहे ऐसे गिराधार आरोपों को नजरअंदाज करता है और रोजाना मिल रही धमकियों के बावजूद सभी चुनाव आधिकारियों से ऐसे गैरजिम्मेदाराना बयानों को नजरअंदाज करने और निष्पक्ष पारदर्शी तरीके से काम करने को कहता है।

EC का राहुल गांधी को जवाब

  • चुनाव आयोग ने उन्हें (राहुल गांधी) 12 जून, 2025 को एक मेल भेजा, लेकिन वह नहीं आए।
  • चुनाव आयोग ने 12 जून, 2025 को एक पत्र भी भेजा, पर उसका कोई जवाब नहीं मिला।
  • उन्होंने (राहुल गांधी) कभी भी किसी भी मुद्दे पर चुनाव आयोग को कोई पत्र नहीं भेजा।

राहुल गांधी ने क्या कुछ कहा था?

राहुल गांधी ने दावा किया था कि चुनाव आयोग 'वोट चोरी' में शामिल है और इस बारे में उनके पास ऐसा पुख्ता सबूत है, जो 'एटम बम' की तरह है जिसके फटने पर आयोग को कहीं छिपने की जगह नहीं मिलेगी। उन्होंने यह आरोप भी लगाया था कि आयोग भाजपा के लिए 'वोट चोरी' करा रहा है। उन्होंने कहा था कि 'वोट चोरी' में जो भी शामिल होगा, उसे बख्शा नहीं जाएगा।

राहुल गांधी ने संसद परिसर में संवाददाताओं से कहा था, ''मैंने बोला है कि वोट चोरी हो रही है। अब हमारे पास एकदम पुख्ता सबूत हैं कि निर्वाचन आयोग वोट चोरी में शामिल है। मैं हल्के-फुल्के अंदाज में नहीं बोल रहा हूं, मैं 100 प्रतिशत सबूत के साथ बोल रहा हूं।''

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

राहुल और प्रियंका गांधी के खिलाफ FIR दर्ज; विरोध प्रदर्शन के दौरान दिल्ली पुलिस से हाथापाई का आरोप

राहुल और प्रियंका गांधी के खिलाफ FIR दर्ज; विरोध प्रदर्शन के दौरान दिल्ली पुलिस से हाथापाई का आरोप

आज की ताजा खबर, 8 अक्टूबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: बेंगलुरु में CJP का प्रदर्शन आज, ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा लेने ध्रुव राठी भी पहुंचे...वायुसेना दिवस आज, दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार दिया जाएगा

'वायु वीरों के साहस, शौर्य, बलिदान को मेरा सलाम', वायु सेना दिवस पर PM मोदी ने IAF को किया नमन, दीं शुभकामनाएं

'वायु वीरों के साहस, शौर्य, बलिदान को मेरा सलाम', वायु सेना दिवस पर PM मोदी ने IAF को किया नमन, दीं शुभकामनाएं

नाना पाटेकर के किरदार पीढ़ियों तक याद रहेंगे....पीएम मोदी ने जताया शोक, सियासी दिग्गजों ने क्या-क्या कहा?

नाना पाटेकर के किरदार पीढ़ियों तक याद रहेंगे....पीएम मोदी ने जताया शोक, सियासी दिग्गजों ने क्या-क्या कहा?

'देखो पूरा देश, पर सबसे पहले अपना मध्यप्रदेश'; CM मोहन यादव ने किया 'मध्य प्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026' का शुभारंभ

'देखो पूरा देश, पर सबसे पहले अपना मध्यप्रदेश'; CM मोहन यादव ने किया 'मध्य प्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026' का शुभारंभ