देश

तसल्ली है कि मेरे जानकारी देने से मामला सुलझाने में मदद मिली, सोहरा के गाइड ने कहा- हमें बदनाम करने वालों का हुआ पर्दाफाश

मावलखियात गांव के गाइड अल्बर्ट पडे ने कहा, मुझे खुशी है कि अपराधी आखिरकार सलाखों के पीछे हैं। हमें दोषमुक्त करार दिया गया है। जिन लोगों ने सोहरा और उसके लोगों को हिंसक बताकर उनकी छवि को खराब करने की कोशिश की थी, अब उनका पर्दाफाश हो गया है।

Image

सोनम रघुवंशी

Photo : ANI

Raja Raghuvanshi Murder Case: मेघालय में पिछले महीने लापता हुए नवविवाहित दंपति राजा और सोनम रघुवंशी के साथ तीन लोगों की मौजूदगी के बारे में पुलिस को सूचित करने वाले टूरिस्ट गाइड को तसल्ली महसूस ह रह है। इस गाइड ने कहा कि उसे इस बात की तसल्ली है कि उसके जानकारी देने से मामला सुलझाने में मदद मिली। इंदौर निवासी ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी और उनकी पत्नी सोनम रघुवंशी हनीमून के दौरान शिलांग के पास से 23 मई को लापता हो गए थे। बाद में दो जून को वेइसाडोंग फॉल्स के पास राजा का शव मिला जिसके सिर पर घातक चोटें थीं। इसके बाद खून से सना धारदार हथियार और अन्य सामान भी बरामद किया गया।

कहा- छवि खराब करने वालों का पर्दाफाश हुआ

मावलखियात गांव के गाइड अल्बर्ट पडे ने कहा, मुझे खुशी है कि अपराधी आखिरकार सलाखों के पीछे हैं। हमें दोषमुक्त करार दिया गया है। जिन लोगों ने सोहरा और उसके लोगों को हिंसक बताकर उनकी छवि को खराब करने की कोशिश की थी, अब उनका पर्दाफाश हो गया है। अल्बर्ट ने कहा कि उसने 23 मई को सुबह 10 बजे के आसपास नोंगरियात से मावलखियात तक 3,000 से अधिक सीढ़ियां चढ़ रहे दंपति को तीन लोगों के साथ देखा था। गाइड के अनुसार, राजा सहित चार पुरुष आगे चल रहे थे जबकि महिला पीछे थी। चारों पुरुष हिंदी में बातचीत कर रहे थे।

राजा-सोनम के साथ थे तीन युवक

उसने यह भी कहा कि उसकी हिंदी खास अच्छी नहीं है। अल्बर्ट ने शुरू में रघुवंशी दंपति को 22 मई को नोंगरियात तक जाने के लिए अपनी सेवाएं देने की पेशकश की थी, लेकिन उन्होंने विनम्रतापूर्वक मना कर दिया था और भा वानसाई नामक एक अन्य गाइड की सेवाएं लीं जिसने उन्हें शिपारा होमस्टे पर छोड़ दिया। पुलिस ने मेघालय के सोहरा में अपने हनीमून के दौरान राजा की हत्या की साजिश रचने के आरोप में सोनम (24) को सोमवार को गिरफ्तार किया। राजा की हत्या कथित तौर पर सोनम द्वारा भाड़े पर लिए गए लोगों ने की थी। सोनम ने उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में नंदगंज थाने में पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। उससे पहले तीन हमलावरों - आकाश राजपूत (19), विशाल सिंह चौहान (22) और राज सिंह कुशवाहा (21) को गिरफ्तार कर लिया गया था।

उत्तर पूर्वी इंदिरा गांधी क्षेत्रीय स्वास्थ्य एवं आयुर्विज्ञान संस्थान के अधिकारियों ने बताया कि राजा रघुवंशी की पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला है कि उसके सिर पर किसी नुकीली चीज से दो बार प्रहार किया गया था। पूर्वी खासी हिल्स जिले के पुलिस अधीक्षक विवेक सायम ने रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला है कि मृतक के सिर पर दो गहरे घाव थे - एक पीछे और एक सामने। उन्होंने बताया कि पुलिस ने भी जांच के दौरान उसके सिर पर कट के दो निशान देखे थे।

Amit Mandal
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

कॉकरोच जनता पार्टी आज अपनी राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक करेगी, क्या है इसके एजेंडे में और आगे की प्लानिंग?

कॉकरोच जनता पार्टी आज अपनी राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक करेगी, क्या है इसके एजेंडे में और आगे की प्लानिंग?

आज की ताजा खबर, 24 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: NSA अजीत डोभाल जा रहे चीन, एजेंडा में बॉर्डर पर स्थिरता का मुद्दा...कार एक्सीडेंट में BJP-AAP के विधायक घायल, सरकारी अस्पताल में आग लगने से 3 शिशुओं की मौत

आज की ताजा खबर, 24 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: NSA अजीत डोभाल जा रहे चीन, एजेंडा में बॉर्डर पर स्थिरता का मुद्दा...कार एक्सीडेंट में BJP-AAP के विधायक घायल, सरकारी अस्पताल में आग लगने से 3 शिशुओं की मौत

नागपुर के गोधनी में वॉटर प्लांट से क्लोरीन गैस का रिसाव, कई लोगों को सांस लेने में हुई तकलीफ, 40 लोग अस्पताल में भर्ती

नागपुर के गोधनी में वॉटर प्लांट से क्लोरीन गैस का रिसाव, कई लोगों को सांस लेने में हुई तकलीफ, 40 लोग अस्पताल में भर्ती

'आत्मनिर्भर भारत' की बड़ी उड़ान: 100% स्वदेशी AK-203 'शेर' राइफल बनकर तैयार; अमेठी में हुआ सफल परीक्षण, जानें- खासियतें

'आत्मनिर्भर भारत' की बड़ी उड़ान: 100% स्वदेशी AK-203 'शेर' राइफल बनकर तैयार; अमेठी में हुआ सफल परीक्षण, जानें- खासियतें

अजीत डोभाल आज चीन दौरे पर होंगे रवाना, सीमा विवाद पर होगी अहम बैठक, वांग यी से करेंगे मुलाकात

अजीत डोभाल आज चीन दौरे पर होंगे रवाना, सीमा विवाद पर होगी अहम बैठक, वांग यी से करेंगे मुलाकात