देश

Meghalaya Election Results 2023: कब और कहां देखें लाइव काउंटिंग की लाइव स्ट्रीमिंग और टेलीकास्ट

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated Mar 1, 2023, 05:03 PM IST

Meghalaya Election Result 2023 (मेघालय विधानसभा चुनाव के नतीजे 2023): मेघालय के 59 विधानसभा सीटों पर मतदान होने के बाद अब सबकी निगाहें चुनाव परिणामों पर लगी हुई हैं।

Image

सबकी निगाहें चुनाव परिणामों पर लगी हुई हैं

Photo : BCCL

Meghalaya Election Result 2023 (मेघालय विधानसभा चुनाव के नतीजे 2023): पूर्वोत्तर के अहम राज्य मेघालय में कुल 60 सीटें हैं जिनमें से 59 सीटों पर 27 फरवरी को वोट डाले गए थे, वहीं अब सबकी निगाहें मतों की गिनती पर लगी है कि किसके पक्ष में परिणाम आते हैं, आप चुनाव रिजल्ट यहां देख सकते हैं और ताजा परिणाम से भी अपडेट होंगे।

मेघालय की 59 विधानसभा सीटों पर 74.32 फीसदी मतदान हुआ है वहीं नागालैंड में 82.42 फीसदी वोट डाले गए थे, दो मार्च को मेघालय, नागालैंड और त्रिपुरा विधानसभा चुनाव के नतीजे सामने आएंगे।

मेघालय में 369 उम्मीदवारों के चुनावी भाग्य अब ईवीएम में बंद हो गए। राज्य में 21.6 लाख मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करने के योग्य थे आप मेघालय के चुनाव परिणाम का ताजा हाल यहां ले सकते हैं-

रवि वैश्य
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article