देश

मायावती ने भतीजे आकाश आनंद को पार्टी से 'मुक्त' किया, पोस्ट को रीपोस्ट नहीं करने पर उखड़ीं, अशोक सिद्धार्थ के संन्यास में देरी भी नहीं आई रास

मायावती ने लिखा- आज श्री अशोक सिद्धार्थ द्वारा राजनीति से संन्यास लेने की घोषणा अति-देर से उठाया गया यह सही कदम है। वैसे लोगों का यही कहना है कि अगर यह फैसला वे काफी पहले ही ले लेते तो बी.एस.पी., बहुजन समाज व बहुजन मूवमेंट और उनके दामाद श्री आकाश आनंद को भी लगातार विपरीत परिस्थितियों का सामना नहीं करना पड़ता

Image

मायावती ने आकाश आनंद को पार्टी से निकाला

Photo : PTI

Mayawati Expells Akash Anand: बहुजन समाज पार्टी सुप्रीमो मायावती ने भतीजे आकाश आनंद को पार्टी से निकाल दिया है। मायावती ने अशोक सिद्धार्थ के संन्यास को 'देर आए दुरुस्त आए' बताया, और कहा - पहले संन्यास लेते तो BSP और आकाश आनंद को नुकसान न होता। आकाश ने X पोस्ट रीपोस्ट नहीं की, निजी मोह ज्यादा है, इसलिए उन्हें पार्टी से पूरी तरह मुक्त किया गया। मायावती ने आकाश आनंद के ससुर अशोक सिद्धार्थ के राजनीति से संन्यास को लेकर लंबा-चौड़ा पोस्ट लिखा है।

मायावती ने क्या-क्या लिखा

आज श्री अशोक सिद्धार्थ द्वारा राजनीति से संन्यास लेने की घोषणा अति-देर से उठाया गया यह सही कदम है। वैसे लोगों का यही कहना है कि अगर यह फैसला वे काफी पहले ही ले लेते तो बी.एस.पी., बहुजन समाज व बहुजन मूवमेंट और उनके दामाद श्री आकाश आनंद को भी लगातार विपरीत परिस्थितियों का सामना नहीं करना पड़ता और ना ही मुझे विधानसभा आमचुनाव एवं खासकर यूपी में पांचवीं बार सरकार बनाने की जबरदस्त तैयारियों के बीच, पार्टी व मूवमेंट के व्यापक हित के मद्देनजर इनके बारे में कई बार कड़े फैसले लेने आदि की जरूरत पड़ती।

वैसे यह भी सर्वविदित है कि बहुजन समाज पार्टी की अंबेडकरवादी राजनीति की परम्परा, परमपूज्य बाबा साहेब डा. भीमराव अंबेडकर के पदचिन्हों पर चलने वाली जबरदस्त त्याग, तपस्या, संघर्ष व कुर्बानी आदि के साथ-साथ सबसे बढ़कर निजी व पारिवारिक स्वार्थ से दूर रहने की विशिष्ठ पहचान की है, जिसे मान्यवर श्री कांशीराम जी की तरह ही मैं भी समर्पित हूं और जिससे पार्टी के सभी लोगों को जरूर सबक सीखकर बी.एस.पी. में आगे बढ़ाने के लिए निजी व पारिवारिक स्वार्थ एवं पद आदि की लालसा से ऊपर उठना चाहिये तभी फिर यहां सदियों से शोषित, पीड़ित, उपेक्षित व तिरस्कृत बहुजन समाज शासक वर्ग बन पायेगा और इस क्रम में हमेशा याद रहे कि जितना महान लक्ष्य, उतनी ही बड़ी कुर्बानी की भी ज़रूरत होती है।

कुल मिलाकर, श्री अशोक सिद्धार्थ का राजनीति से संन्यास लेने का फैसला देर आये दुरुस्त आये की कहावत की तरह ही यह अच्छी बात है। लेकिन श्री अशोक सिद्धार्थ को, अपने दामाद श्री आकाश आनंद के उज्जवल भविष्य के साथ ही बी.एस.पी. पार्टी व इसके अंबेडकरवादी बहुजन मूवमेंट के व्यापक हित के प्रति थोड़ी भी सही चिन्ता होती, (जो कि उनमें स्वाभाविक तौर पर होनी ही चाहिये), तो वे बिना देरी किये कल फौरन ही राजनीति से संन्यास लेने की घोषणा कर देते और जिससे आकाश आनंद की पार्टी व मूवमेंट के प्रति सक्रियता काफी हद तक सुनिश्चित हो सकती थी, किन्तु ऐसा कुछ नहीं होना यह साबित करता है कि श्री अशोक सिद्धार्थ की नीयत में खोट व अभिलाषा कम नहीं हुई है बल्कि अभी तक भी पूरी तरह से बरकरार है।

Amit Mandal
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

मुंबई एयरपोर्ट पर 'अवैध मस्जिद' पर घमासान, MMRDA ने MIAL को जारी किया नोटिस, निर्माण हटाने के दिए निर्देश

मुंबई एयरपोर्ट पर 'अवैध मस्जिद' पर घमासान, MMRDA ने MIAL को जारी किया नोटिस, निर्माण हटाने के दिए निर्देश

मायावती ने भतीजे आकाश आनंद को पार्टी से 'मुक्त' किया, पोस्ट को रीपोस्ट नहीं करने पर उखड़ीं, अशोक सिद्धार्थ के संन्यास में देरी भी नहीं आई रास

मायावती ने भतीजे आकाश आनंद को पार्टी से 'मुक्त' किया, पोस्ट को रीपोस्ट नहीं करने पर उखड़ीं, अशोक सिद्धार्थ के संन्यास में देरी भी नहीं आई रास

आज की ताजा खबर, 10 सितंबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: राजस्थान निकाय चुनाव के पहले चरण में 76.41 फीसदी मतदान, आकाश आनंद के खातिर BSP से बाहर हुए ससुर सिद्धार्थ...नोएडा एयरपोर्ट पर पहली विदेशी लैंडिंग, 3 रूसी सैन्य विमान आए

Times Now Exclusive: BRICS समिट के लिए शी जिनपिंग की भारत यात्रा पर आज होगा बड़ा ऐलान, 7 वर्षों में होगा भारत का अहम दौरा

Times Now Exclusive: BRICS समिट के लिए शी जिनपिंग की भारत यात्रा पर आज होगा बड़ा ऐलान, 7 वर्षों में होगा भारत का अहम दौरा

'बहन जी, आपकी एक-एक नसीहत मेरे लिए अंतिम शब्द', आकाश आनंद के ससुर अशोक सिद्धार्थ ने राजनीति से लिया संन्यास

'बहन जी, आपकी एक-एक नसीहत मेरे लिए अंतिम शब्द', आकाश आनंद के ससुर अशोक सिद्धार्थ ने राजनीति से लिया संन्यास