देश

Mayawati on Akhilesh:अखिलेश यादव पर भड़की मायावती, बीजेपी को लेकर अपने गिरेबान में झांकने की दे डाली नसीहत

  • Compiled by: रवि वैश्य
  • Updated Jan 7, 2024, 01:24 PM IST

Mayawati Attack on Akhilesh Yadav:बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती ने अखिलेश यादव पर हमला बोला, कहा-सपा प्रमुख अपने गिरेबान में झांकें बीजेपी को आगे बढ़ाने में उनका दामन कितना दागदार।

Image

मायावती ने अखिलेश यादव पर हमला बोला

Mayawati Advised Akhilesh Yadav: बहुजन समाज पार्टी (BSP) की अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री मायावती (Mayawati) ने समाजवादी पार्टी (SP) के अध्यक्ष अखिलेश यादव के उस बयान पर पलटवार किया, जिसमें उन्होंने बसपा की विश्वसनीयता पर सवाल उठाए थे। मायावती ने कहा कि बसपा पर अनर्गल तंज कसने से पहले सपा प्रमुख को अपने गिरेबान में झांककर जरूर देखना चाहिए कि बीजेपी को आगे बढ़ाने व मेलजोल में उनका दामन कितना दागदार है।

अखिलेश ने शनिवार को बलिया दौरे के दौरान मायावती के 'इंडिया' (I.N.D.I.A) गठबंधन में शामिल होने पर गठबंधन के मजबूत होने को लेकर पूछे गए सवाल पर 'मायावती पर भरोसे के संकट' की बात कही थी।

'उन्हें अपने गिरेबान में भी झांक कर जरूर देख लेना चाहिए'

अखिलेख के बयान को लेकर मायावती ने 'एक्‍स' पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा, 'अपनी व अपनी सरकार की खासकर दलित-विरोधी रही आदतों, नीतियों एवं कार्यशैली आदि से मजबूर सपा प्रमुख द्वारा बीएसपी पर अनर्गल तंज कसने से पहले उन्हें अपने गिरेबान में भी झांक कर जरूर देख लेना चाहिए कि उनका दामन बीजेपी को बढ़ाने व उनसे मेलजोल के मामले में कितना दागदार है।'

मायावती ने सिलसिलेवार पोस्ट में कहा, 'साथ ही, तत्कालीन सपा प्रमुख द्वारा बीजेपी को संसदीय चुनाव जीतने से पहले व उपरान्त आर्शीवाद दिए जाने को कौन भुला सकता है और फिर बीजेपी सरकार बनने पर उनके नेतृत्व से सपा नेतृत्व का मिलना-जुलना जनता कैसे भुला सकती है। ऐसे में सपा साम्प्रदायिक ताकतों से लड़े तो यह उचित होगा।'

रवि वैश्य
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article