देश

केरल में मास्क लगाना हुआ अनिवार्य, कोरोना के सक्रिय मामलों के बीच सरकार का फैसला

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Jan 16, 2023, 09:50 PM IST

Kerala Mask Mandatory: केरल सरकार ने दुकानों, थिएटरों और विभिन्न कार्यक्रमों के आयोजकों को संभावित वायरस के हमले से लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कहा है। उनसे हाथ धोने और सैनिटाइज़र की व्यवस्था करने का भी निर्देश दिया। केरल में इन दिनों मामलों में वृद्धि देखी गई है।

Image

केरल में मास्क लगाना हुआ अनिवार्य (प्रतीकात्मक फोटो-Pixabay)

Kerala Mask Mandatory: केरल सरकार ने राज्य में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते मास्क लगाना अनिवार्य कर दिया है। केरल सरकार ने सभी सार्वजनिक जगहों पर मास्क अनिवार्य करने का आदेश जारी किया है।

क्या दिया आदेश

केरल सरकार ने सभी सार्वजनिक स्थानों, कार्यस्थलों और सभाओं में लोगों के लिए मास्क अनिवार्य कर दिया गया है। राज्य सरकार ने अपने आदेश में कोविड संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने का भी निर्देश दिया है।

कब तक के लिए लागू

इसके अलावा, सरकार ने दुकानों, थिएटरों और विभिन्न कार्यक्रमों के आयोजकों को संभावित वायरस के हमले से लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए भी कहा है। उन्हें हाथ धोने और सैनिटाइजर का उपयोग करने की व्यवस्था करने का भी निर्देश दिया है।केरल सरकार ने कोरोना के संभावित खतरे के देखते हुए यह फैसला लिया है। यह आदेश अगले 30 दिनों तक राज्य के सभी हिस्सों में लागू रहेगा।

सबसे ज्यादा सक्रिय मामले

केरल में इस समय देश में सबसे ज्यादा सक्रिय मामले हैं। केरल के बाद कर्नाटक, महाराष्ट्र और उड़ीसा में कोरोना के मामले ज्यादा हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, सोमवार को भारत में 114 नए कोरोना के मामले दर्ज किए गए हैं। सक्रिय मामले घटकर 2,119 रह गए हैं। राष्ट्रीय कोविड रिकवरी दर बढ़कर 98.80 प्रतिशत हो गई है।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article