देश

Video: 'मुंबई उतर, दिखाती हूं बदतमीजी क्या होती है', फ्लाइट में शख्स के मराठी न बोलने पर भड़की महिला

एयर इंडिया के मुंबई जा रहे एक प्लेन में महिला, पैसेंजर को ‘मराठी’ न आने पर धमकाना शुरू कर देती है। वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला ने अपने को पैसेंजर को मराठी बोलने के लिए दबाव डाला और कहा, "अगर आप मुंबई जा रहे हैं, तो आपको मराठी बोलनी चाहिए।"

Image

एयर इंडिया की फ्लाइट में महिला ने शख्स को जबरदस्ती मराठी बोलने की धमकी दी।(फोटो सोर्स: mahinergy insta handle)

Photo : Twitter

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जहां फ्लाइट में बैठी एक महिला अपने को पैसेंजर को इस बात के लिए धमका रही है कि वो महाराष्ट्र जा रहा है और उसे मराठी नही आती। इस वीडियो ने फिर से हिंदी बनाम मराठी विवाद को जन्म दे दिया है।

एयर इंडिया की मुंबई जाने वाली उड़ान संख्या 676 में यह घटना घटी है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महिला अपने सहयात्री पर मराठी बोलने का दबाव डाला रही हैं। उन्होंने "अगर आप मुंबई जा रहे हैं, तो आपको मराठी बोलनी चाहिए।" इसके बाद लड़के ने भी महिला को पलट कर जवाब दिया। इसके बाद बहस के बीच ही शख्स केबिन क्रू को बुला लेता है। उसके बदतमीजी के आरोप पर महिला कहती है कि ‘तू मुंबई उतर, मैं तुझे दिखाती हूं कि बदतमीजी क्या होती है?’

महिला ने माही खान को धमकाया

Instagram पर @mahinergy नाम के यूजर ने Reel पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा- मराठी बोलो या मुंबई छोड़ दो। आज एयर इंडिया की उड़ान AI676 में एक महिला ने मुझसे यही कहा, और फिर मुझे ‘मुझे मराठी नहीं आती’ कहने पर धमकाया। हां, ऐसा ही हुआ था। 2025 में एक ऐसे देश में जो गर्व से ‘विविधता में एकता’ (Unity In Diversity) कहता है।

वह सीट 16A पर बैठी और चिल्लाने लगी कि मुझे मराठी में बोलना होगा क्योंकि मैं मुंबई जा रहा हूं। जब मैंने शांति से पूछा, ‘क्या बदतमीजी है ये?’ तो उसने कहा, ‘मैं तुम्हें दिखाती हूं कि बदतमीजी क्या होती है।’

लोगों ने एयरलाइन कंपनी से क्या कहा?

इस वीडियो पर कई लोगों ने कमेंट्स किए। कुछ लोगों ने एयरलाइन कंपनी से अनुरोध किया कि महिला से माफी मंगवाई जाए। एक यूजर ने पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा- @airindia अगर आप हमें इस महिला से पब्लिक्ली माफी नहीं दिलवा सकते तो मैं कभी भी एयरइंडिया को नहीं चुनूंगा। दूसरे यूजर ने कहा कि HYUNDAI इंडिया को अगर ये आपके एंप्लॉय है, तो प्लीज एक्शन ले।

atul. Singh
अतुल सिंहauthor

मैं अतुल सिंह,मैं 14 वर्षों से अधिक समय से टीवी पत्रकारिता में विभिन्न क्षेत्रों को खबरों को कवर करने वाला अनुभवी पत्रकार हूं। वर्तमान में Times Now नवभारत के लिए principal correspondent हूं। मैंने इंडिया टीवी, ज़ी न्यूज़,IBN 7 (न्यूज़ 18),Lemon न्यूज़ जैसे प्रमुख मीडिया संगठनों के साथ भी काम किया है। मनोरंजन,नागरिक मुद्दे ,इंफ्रा,राजनीति,आम और विधानसभा चुनाव और अपराध जैसे विषयों को बखूबी कवर किया है। वर्तमान में मुम्बई ब्यूरो से जुड़ा हुआ हूं। कई राष्ट्रीय मुद्दों से जुड़े कई विशेष खबरें भी कवर किया है।

और पढ़ें
End of Article