देश

Atique Ahmed: प्रयागराज जेल में अतीक अहमद की 'दहशत' के कई किस्से, पूर्व जेलर की जुबानी, सुनकर रह जायेंगे दंग-Video

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलEdited by: रवि वैश्य
  • Updated Apr 19, 2023, 07:44 PM IST

Atique Ahmed Naini jail News: माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ के मारे जाने के बाद उससे जुड़े तमाम पुराने किस्से बाहर आ रहे हैं ऐसे ही प्रयागराज की नैनी जेल (Naini Jail) के पूर्व अधीक्षक ने अतीक की हनक के किस्से बताए हैं।

Image

प्रयागराज की नैनी जेल के पूर्व अधीक्षक ने अतीक की हनक के किस्से बताए हैं

प्रयागराज (Prayagraj) की नैनी जेल (Naini Jail) के पूर्व अधीक्षक (Former Superintendent) एक पांडे (SK Pandey) ने माफिया अतीक अहमद (Atique Ahmed) को लेकर कई खुलासे किए हैं। जिसमें उन्होंने जेल में अतीक की 'दहशत' के कई किस्से सुनाए हैं।

नैनी जेल के पूर्व अधीक्षक साथ ही माफिया की दी गई धमकी का भी खुलासा किया है। देखिए Time Now Navbharat की ये खास खबर-

नैनी जेल में बंद अतीक का बेटा बोला- 'तीनों शूटरों को छोडूंगा नहीं'

अतीक अहमद और अशरफ की पुलिस कस्टडी में हत्या किए जाने के बाद अब नैनी जेल में बंद अतीक अहमद का बेटा अली बौखला गया है, छोटे भाई असद के एनकाउंटर के बाद पिता और चाचा की हत्या के बाद उसने तीनों शूटरों को छोडूंगा नहीं यह कहते हुए हिसाब चुकता करने की धमकी दी है, वहीं अतीक और अशरफ अहमद की हत्या करने वाले तीनों आरोपियों की सुरक्षा को देखते हुए सनी, लवलेश और अरुण को नैनी जेल से प्रतापगढ़ जेल शिफ्ट किया गया है।

'हम लोग अतीक-अशरफ गैंग का सफाया करना चाहते थे'

शनिवार को उमेश पाल हत्याकांड के आरोपी माफिया डॉन अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की हत्या के बाद पुलिस ने तीनों आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया था वहीं आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि हम लोग अतीक-अशरफ गैंग का सफाया करना चाहते थे, जिससे पूरे प्रदेश में हमारा नाम होता। कोर्ट ने तीनों आरोपियों अरुण मौर्य, सन्नी सिंह और लवलेश तिवारी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article