देश

Assam: सोपबेरी फल खाने से 13 बच्चों की हालत खराब, 3 को ICU में किया गया शिफ्ट; डॉक्टरों की पैनी निगाह

Assam News: असम के जोरहाट जिले में सोपबेरी के फल खाने की वजह से 13 बच्चों की तबियत अचानक खराब हो गई। जिसके बाद बच्चों को जोरहाट मेडिकल कॉलेज और अस्पताल (JMCH) में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों की टीम बच्चों के स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है। हालांकि, 3 बच्चों को आईसीयू में शिफ्ट किया गया है।

Image

बच्चों की तबियत खराब (प्रतीकात्मक फोटो साभार: iStock)

Photo : iStock

Assam News: असम के जोरहाट जिले में सोपबेरी के फल खाने की वजह से 13 बच्चों की तबियत अचानक खराब हो गई। जिसके बाद बच्चों को जोरहाट मेडिकल कॉलेज और अस्पताल (JMCH) में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों की टीम बच्चों की स्थिति पर अपनी नजर बनाए हुए है।

क्या है पूरा मामला

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, बच्चों ने शनिवार शाम की तितबर के बोर सोयकोट चाय बागान में खेलते हुए सोपबेरी के फल खाए थे जिसके बाद वह बीमार पड़ गए। स्वास्थ्य विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, बच्चों ने शनिवार शाम को खेलते समय फल खा लिए थे। माता-पिता ने रात में उनकी गंभीर हालत के बारे में शिकायत की, और बच्चों को बागान के अस्पताल ले जाया गया।"

JMCH में किया गया शिफ्ट

अधिकारी ने बताया कि जब उनकी हालत और खराब हो गई, तो बच्चों को रविवार सुबह जोरहाट मेडिकल कॉलेज और अस्पताल (JMCH) में भर्ती कराया गया। अस्पताल के डॉक्टरों ने बताया कि सभी 13 बच्चों का इलाज चल रहा है और उनकी सेहत पर करीब से नज़र रखी जा रही है। JMCH के सुपरिटेंडेंट मानव गोहेन ने कहा, "सभी बच्चों में से तीन को गंभीर हालत में ICU में भर्ती कराया गया है। बाकी 10 खतरे से बाहर हैं।"

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article