देश

UPSC Chairman: मनोज सोनी ने संघ लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष पद की शपथ ली

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated May 16, 2023, 07:12 PM IST

New UPSC Chairman: यूपीएससी की मुख्य जिम्मेदारी भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS), भारतीय पुलिस सेवा (IPS) और भारतीय विदेश सेवा (IFS) सहित अन्य सेवाओं में भर्ती के लिए परीक्षाएं लेना है।

Image

मनोज सोनी ने मंगलवार को UPSC के अध्यक्ष पद की शपथ ली

Manoj Soni New UPSC Chairman: प्रतिष्ठित शिक्षाविद मनोज सोनी ने मंगलवार को संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) के अध्यक्ष पद की शपथ ली।यूपीएससी के सदस्य के रूप में 28 जून, 2017 को शपथ लेने वाले सोनी पांच अप्रैल, 2022 से ही संघ लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष का कामकाज संभाल रहे थे।

कार्मिक मंत्रालय द्वारा जारी बयान के मुताबिक आयोग की वरिष्ठतम सदस्य स्मिता नागराज ने सोनी को यूपीएससी के अध्यक्ष रूप में पद और गोपनीयता की शपथ दिलायी।

आयोग के अध्यक्ष के साथ उसमें अधिकतम 10 सदस्य हो सकते हैं। फिलहाल आयोग में पांच पद रिक्त हैं।यूपीएससी का सदस्य नियुक्त होने से पहले सोनी तीन बार कुलपति रह चुके हैं।

बड़ोदा के द महाराजा सायाजीराव विश्वविद्यालय के कुलपति भी रहे हैं

आधिकारिक बायोडेटा के अनुसार, वह एक अस्त, 2009 से 31 जुलाई, 2015 तक लगातार दो बार गुजरात में स्थित डॉक्टर बाबासाहेब आंबेडकर मुक्त विश्वविद्यालय के कुलपति रहे। वह अप्रैल 2005 से अप्रैल 2008 तक बड़ोदा के द महाराजा सायाजीराव विश्वविद्यालय के कुलपति रहे।

राजनीति विज्ञान के विद्वान सोनी की विशेषज्ञता अंतरराष्ट्रीय संबंधों में है

अप्रैल 2005 में नियुक्ति के वक्त सोनी बड़ोदा के एमएसयू और भारत के सबसे कम उम्र के कुलपति थे। राजनीति विज्ञान के विद्वान सोनी की विशेषज्ञता अंतरराष्ट्रीय संबंधों में है और वह 1991 से 2016 तक वल्लभ विद्यानगर में स्थित सरदार पटेल विश्वविद्यालय (SPU) में अंतरराष्ट्रीय संबंध विषय पढ़ाते थे। इस बीच कुलपति के रूप में अपने तीनों कार्यकाल के दौरान वह इस विषय के शिक्षण से दूर रहे थे।

रवि वैश्य
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

रसोई का बजट बिगाड़ेगा प्याज: बारिश से फसल खराब, दाम ₹100 तक पहुंचने की आशंका

रसोई का बजट बिगाड़ेगा प्याज: बारिश से फसल खराब,  दाम ₹100 तक पहुंचने की आशंका

कॉकरोच जनता पार्टी आज अपनी राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक करेगी, क्या है इसके एजेंडे में और आगे की प्लानिंग?

कॉकरोच जनता पार्टी आज अपनी राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक करेगी, क्या है इसके एजेंडे में और आगे की प्लानिंग?

आज की ताजा खबर, 24 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: NSA अजीत डोभाल जा रहे चीन, एजेंडा में बॉर्डर पर स्थिरता का मुद्दा...कार एक्सीडेंट में BJP-AAP के विधायक घायल, सरकारी अस्पताल में आग लगने से 3 शिशुओं की मौत

नागपुर के गोधनी में वॉटर प्लांट से क्लोरीन गैस का रिसाव, कई लोगों को सांस लेने में हुई तकलीफ, 40 लोग अस्पताल में भर्ती

नागपुर के गोधनी में वॉटर प्लांट से क्लोरीन गैस का रिसाव, कई लोगों को सांस लेने में हुई तकलीफ, 40 लोग अस्पताल में भर्ती

'आत्मनिर्भर भारत' की बड़ी उड़ान: 100% स्वदेशी AK-203 'शेर' राइफल बनकर तैयार; अमेठी में हुआ सफल परीक्षण, जानें- खासियतें

'आत्मनिर्भर भारत' की बड़ी उड़ान: 100% स्वदेशी AK-203 'शेर' राइफल बनकर तैयार; अमेठी में हुआ सफल परीक्षण, जानें- खासियतें