एजुकेशन

UPSC CDS I 2023: घोषित हुए यूपीएससी सीडीएस I लिखित परीक्षा के रिजल्ट, यह रहा लिंक

  • Authored by: नीलाक्ष सिंह
  • Updated May 4, 2023, 02:50 PM IST

UPSC CDS I 2023 Result Declared: संघ लोक सेवा आयोग ने आखिरकार यूपीएससी सीडीएस I लिखित परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है, इच्छुक उम्मीदवार यहां दिए गए डायरेक्ट लिंक से यूपीएससी सीडीएस 1 परीक्षा का रिजल्ट चेक व डाउनलोड कर सकते हैं।

Image

यूपीएससी सीडीएस I लिखित परीक्षा के रिजल्ट (image source - freepik)

Union Public Service Commission combined defence services I 2023 Written Exam Result Declared कर दिया गया है। जिन उम्मीदवारों ने यूपीएससी की इस परीक्षा में भाग लिया था, वे आधिकारिक साइट upsc.gov.in के साथ साथ यहां दिए गए डायरेक्ट लिंक से भी सीडीएस I लिखित परीक्षा का रिजल्ट चेक व डाउनलोड कर सकते हैं।

ऐसे देखें UPSC CDS I 2023 Result

  • सबसे पहले upsc.gov.in पर जाएं।
  • अब होमपेज पर दाएं तरफ What’s New में देखें
  • इस लिंक पर क्लिक करें Written Result: Combined Defence Services Examination (I), 2023
  • अब Combined Defence Services Examination (I), 2023 के सामने पीडीएफ पर क्लिक करें।
Written Result (with name): Combined Defence Services Examination (I), 2023

बता दें, यूपीएससी की परीक्षा के जरिये इन विभागों में मिलता है मौका:-

Indian Military Academy(IMA) 100
Indian Naval Academy (INA)22
Air Force 32
Officers Training Academy (OTA)170
OTA Women17
जानें UPSC CDS I 2023 फॉर्म के बारे में

बता दें, इस फॉर्म के लिए आवेदन 21/12/2022 से शुरू हुए थे, अप्लाई करने की अंतिम तिथि 12/01/2023 को शाम 6 बजे तक की थी।

शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 12/01/2023 थी जबकि फॉर्म में सुधार करने की अंतिम तिथि 18-24 जनवरी 2023 थी।

UPSC CDS I 2023 का आयोजन 16/04/2023 को किया गया था, तब से लगातार उम्मीदवार रिजल्ट का इंतजार कर रहे थे।

UPSC CDS I 2023 परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र 24/03/2023 को आए थे। जबकि रिजल्ट की घोषणा आज 4 मई 2023 को की गई है।

नीलाक्ष सिंह
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article